12वीं पास करने के बाद मौनी स्नातक करने के लिए दिल्ली चली गई थीं। उनके माता-पिता मौनी को एक पत्रकार बनाने चाहते थे। दिल्ली में वह मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें बीच में ही वापस बुला लिया। जिसके बाद फिल्मों में अपना भाग्य आजमाने के लिए मौनी मुंबई आ गई और उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई।