बॉलीवुड

सलमान-शाहरुख ने मिलकर कर दिया था ऐश्वर्या का कॅरियर बर्बाद!, करा दिया था ब्लॉकबस्टर फिल्मों से आउट

ऐश्वर्या ने साक्षात्कार में बताया था कि उस वक्त शाहरुख खान ने उन्हें पांच फिल्मों से रिप्लेस करवाया था।

2 min read
Jun 14, 2018
Shahrukh aish and Salman

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जीरो' का टीजर जारी हो गया है। इस टीजर में शाहरुख के साथ सलमान भी दिखाई दे रहे हैं। काफी समय बाद दोनों सितारे एक साथ इस अंदाज में नजर आए हैं। शाहरुख और सलमान के रिश्तों में कभी कड़वाहट आ गई थी लेकिन समय के साथ इनके रिश्ते फिर से मधुर हो गए। जब इन दोनों की बात चली है तो ऐश्वर्या के उस इंटरव्यू को कैसे भुलाया जा सकता है, जो कई वर्ष पहले उन्होंने सिमी ग्रेवाल को दिया था। इस इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने अपनी सारी बातें दिल खोलकर कही थी।

सलमान से ब्रेकअप के बाद दिया था इंटरव्यू:
ऐश्वर्या ने यह इंटरव्यू सलमान खान से ब्रेकअप के बाद दिया था। इस साक्षात्कार में ऐश्वर्या ने दिल खोलकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे सलमान और शाहरुख ने उनके लिए मुश्किलें बढ़ा दी थी। जब तक सलमान और ऐश्वर्या रिलेशनशिप में थे, तब तक तो सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या के लिए इंडस्ट्री में काफी मुश्किलें खड़ी कर दी गई थी।

ज्यादातर सितारे सलमान के ग्रुप में थे:
ऐश्वर्या ने बताया था कि उस दौरान बॉलीवुड में सलमान, शाहरूख, प्रीती ,रानी, करण, फराह, ऐश सबका एक ग्रुप था। लेकिन ब्रेकअप के बाद अचानक से ही सबके सामने एक ही मुश्किल थी, अपना साइड चुनना। जाहिर है सभी ने सलमान का पक्ष लिया। ऐश्वर्या ने उस समय तक बॉलीवुड में ज्यादा दोस्त भी नहीं बनाए थे। ऐसे में जब सभी सलमान की तरफ हो गए थे तो ऐश्वर्या को काफी दुख भी हुआ और नुकसान भी।

ये भी पढ़ें

जीरो टीजर: सलमान की गोद में बौने शाहरुख, कमरतोड़ डांस और ईद मुबारक

शाहरुख ने करवाया फिल्मों से रिप्लेस:
ऐश्वर्या ने साक्षात्कार में बताया था कि उस वक्त शाहरुख खान ने उन्हें पांच फिल्मों से रिप्लेस करवाया था। पहले इन पांच फिल्मों में ऐश्वर्या काम करने वाली थी लेकिन सलमान से ब्रेकअप के बाद शाहरुख ने उन्हें इन फिल्मों से रिप्लेस करवाया और दूसरी अभिनेत्रियों को इनमें कास्ट करवाया। इनमें 'चलते—चलते', 'वीर जारा', मैं हूं ना, कल हो ना हो जैसी फिल्में शामिल हैं।

शाहरुख ने कहा सॉरी:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ वर्ष पहले एक पार्टी में शाहरुख और ऐश्वर्या मिले थे। तब शाहरुख ने आगे होकर ऐश्वर्या से बात की थी और उन्हें पुरानी बातों के लिए सॉरी भी कहा था।

सलमान के कारण हुआ कॅरियर का नुकसान:
ऐश्वर्या ने साक्षात्कार में कहा था कि उस वक्त सलमान के कारण उनके दोस्तों ने साथ छोड़ दिया था। साथ ही उनके हाथ से कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी चली गईं थीं। ऐश्वर्या ने कहा था कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद इंडस्ट्री में उनके दोस्त बदल गए। लोगों को उनमें और सलमान में चुनना था और सबने सलमान चुना। जिसकी वजह से वो कई फिल्मों से हाथ धो बैठीं।

ये भी पढ़ें

ऐश्वर्या को कहा आंटी, कैटरीना को बेशर्म, दबंगई में सलमान से कम नहीं यह एक्ट्रेस
Published on:
14 Jun 2018 04:33 pm
Also Read
View All