शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जीरो' का टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर में शाहरुख के साथ सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। इस टीजर के साथ शाहरुख ने अपने फैंस को ईद मुबारक भी बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'ये लो, ये लो... आनंद एल रॉय की तरफ से, इस बार ईद का मीठा बहुत तेज है। तो मेरे और मेरी जीरो टीम की तरफ से ईद मुबारक।'