बॉलीवुड

अक्षय कुमार की एक हरकत के कारण अरेस्ट हो चुकी हैं ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को पावर कपल कहा जाता है। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन एक बार अक्षय की हरकत के कारण ट्विंकल को जेल जाना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2021, 4:17 PM IST
akshay_kumar_1.jpg
Akshay Kumar Twinkle Khanna

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। उनकी सालभर में कई फिल्में रिलीज होती हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की जोड़ी को पावर कपल कहा जाता है। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन एक बार अक्षय के कारण ट्विंकल खन्ना को जेल की हवा खानी पड़ी थी। इस बारे में खुद ट्विंकल ने जानकारी दी थी।

अक्षय ने खुलवाया जींस का बटन
दरअसल, एक फैशन इवेंट में अक्षय ने ट्विंकल से उनकी जींस का बटन खुलवाया था। जिस पर काफी बवाल हुआ था। ये मामला उस वक्त का है जब अक्षय ने एक फैशन शो में रैंप वॉक किया था। इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया कि अक्षय ने उन्हें कॉल करके कहा कि जब वो वॉक करते हुए मेरे पास आएंगे तो मैं उनकी जींस का ऊपर वाला बटन खोल दूं। क्योंकि उस जींस का नाम ही 'अनबटन्ड' था। ट्विंकल ने कहा कि मैंने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन वो नहीं माने और वॉक करते हुए मेरे सामने आकर खड़े हो गए। उन्होंने मुझे इशारे से बटन बंद खोनले के लिए कहा। मैंने मना कर दिया तो उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर बटन खुलवाया।

ट्विंकल को ठहराया गया आरोपी
ट्विंकल खन्ना ने आगे बताया कि अगले दिन ही अक्षय को पद्मश्री सम्मान मिलना था। जब दोनों सम्मान लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे तो मां डिंपल कपाड़िया का मैसेज आया कि पुलिस के पास तुम्हारा अरेस्ट वॉरंट है। पुलिस तुम्हें ढूंढ रही है। इसके बाद ट्विंकल ने बताया वो केस अभी तक चल रहा है और उस केस में केवल उन्हीं ही आरोप ठहराया गया। अक्षय को नहीं। वकील ने कहा कि दोनों में से केवल एक को ही बचा सकते हैं। ट्विंकल ने बताया कि 500 रुपए जुर्माना देकर उन्हें बेल मिली थी।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव