बॉलीवुड

जब विराट कोहली को कपिल शर्मा का शो देखना पड़ा भारी, चुकाने पड़े लाखों रुपए

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली एक बार कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें कपिल का शो देखने के लिए 3 लाख रुपए चुकाने पड़े थे।

2 min read
Aug 03, 2021
virat_kohli_kapil_sharma.jpg
Virat Kohli Kapil Sharma

नई दिल्ली। कपिल शर्मा का कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो टीवी का सबसे पॉपुलर शो है। इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। टीआरपी के मामले में भी यह बाकी शोज़ को पीछे छोड़ देता है। इस शो में अब तक बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स हिस्सा ले चुके हैं। साथ ही, कई बाकी स्टार सेलेब्स भी इस शो में शिरकत कर चुके हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली भी एक बार शो में गेस्ट बनकर आए थे। शो में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने ये भी बताया कि एक बार उन्हें कपिल का शो देखने के लिए 3 लाख रुपए चुकाने पड़े थे।

महंगा पड़ा कपिल का शो देखना
विराट कोहली ने कहा कि जब भी इंडियन टीम फ्री होती है तो सब बैठकर कपिल का शो देखना पसंद करते हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि जब वह अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे होते हैं तब भी वह इसी शो को देखते हैं। उन्होंने कहा, 'अभी श्रीलंका में मेरे साथ हुआ। हम लोग एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे। मैं बोर हो रहा था तो मैंने सोचा कि चलो कुछ देख लेते हैं। कुछ करने को था नहीं। बहुत देर हो गई थी और बैग्स को लेकर कुछ दिक्कत हो गई थी। लेकिन मुझे पता ही नहीं चला। मेरा वाईफाई था नहीं।'

विराट का आया तीन लाख का बिल
विराट ने आगे बताया, ' मुझे पता नहीं चला कि वाईफाई नहीं है तो मैंने अपने इंडिया के 3G सेल्यूलर नेटवर्क पर शो चला दिया। एक घंटे तक मैं इंटरनेशनल रोमिंग पर कपिल का शो देखता रहा। उसके बाद मेरे पास मेरे भाई का फोन आया। उसने मुझसे कहा कि तू क्या कर रहा है। मैंने कहा कि कुछ नहीं बैग्स का इंतजार कर रहे हैं। तब उसने बताया कि मेरा तीन लाख का फोन का बिल आया है।'

वापसी कर रहा है शो
बात करें कपिल शर्मा शो की तो यह टीवी पर जल्द वापसी करने जा रहा है। कपिल शर्मा ने हाल ही में घोषणा कर दी है कि वह अपनी टीम के साथ फिर से लोगों को हंसाने के लिए आ रहे हैं। शो के मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। जिसमें टीम नए उत्साह के साथ नजर आ रही है। हालांकि, इस बार शो में बड़ा बदलाव भी देखने को मिल रहा है। शो में सुदेश लहरी की एंट्री हुई है। वहीं, सुमोना को बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा, शो के पहले गेस्ट के लिए खबर आ रही है कि एक्टर अक्षय कुमार इस बार के पहले गेस्ट हो सकते हैं।

Published on:
03 Aug 2021 09:18 pm
Also Read
View All
Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

जब विलेन की एंट्री पर बजती थीं तालियां, नेगेटिव किरदार भी बन जाते थे पसंदीदा, ऐसी है अमरीश पुरी की विरासत

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स

स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे दिलजीत दोसांझ, अचानक पहुंच गया खालिस्तानी समर्थक, देखें वीडियो

बेटे प्रतीक के साथ राज बब्बर के बिगड़े रिश्ते फिर हुए जगजाहिर, फाडर्स डे पर नाना के लिए भावुक हुए स्मिता पाटिल के बेटे