11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने जारी किया बयान, बोलीं- बीते दिन मुश्किल भरे रहे हैं…

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस वक्त काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। उन्हें लेकर कई तरह की अफवाह उड़ाई जा रही हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अब उन्होंने एक बयान जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 2 Aug 2021, 2:28 PM IST

shilpa_shetty.jpg

Shilpa Shetty Statement

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनैसमेन राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी केस में जेल में हैं। क्राइम ब्रांच उनसे पूछताछ कर रही है और आए दिन इस केस में कई खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस वक्त काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। उन्हें लेकर कई तरह की अफवाह उड़ाई जा रही हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अब शिल्पा शेट्टी ने पहली बार इस मामले में बयान जारी किया है। उन्होंने एक लंबे नोट के साथ कहा है कि उन्हें मुंबई पुलिस और देश की कानून व्यवस्था में पूरा विश्वास है।

शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी
शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, 'हां, बीते कुछ दिन हर तरह से मेरे लिए बेहद चैलेंजिंग रहे हैं। कई सारे अफवाह और आरोप हैं। मीडिया और कुछ लोगों द्वारा मुझ पर ढेरों अवांछित आरोप लगाए गए। सिर्फ मुझ पर ही नहीं मेरे परिवार पर भी कई आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरा स्टैंड है कि मैंने अभी तक कुछ नहीं कहा है और मैं इस मामले में आगे भी चुप्पी साधे रहने वाली हूं। इसलिए मेरे नाम पर झूठे बयान कोट करना बंद करें।'

ये भी पढ़ें: सेट पर रणबीर कपूर की हरकत से परेशान होकर रोने लगी थीं अनुष्का शर्मा, एक्टर ने मांगी माफी

मेरे बच्चों के खातिर प्राइवेसी का सम्मान करें
शिल्पा ने आगे लिखा, 'मैं फिर एक बार अपनी फिलॉसफी दोहराती हूं- एक सिलेब्रिटी होने के नाते न कभी शिकायत करो और न ही कभी सफाई दो। मैं बस यही कहूंगी कि अभी जांच-पड़ताल चल रही है। मुझे मुंबई पुलिस और देश की कानून व्यवस्था में पूरी तरह से भरोसा है। एक परिवार के तौर पर हम सारे उपलब्ध कानूनी उपायों की मदद ले रहे हैं। लेकिन तब तक मैं आपसे निवेदन करती हूं कि खासकर एक मां के तौर पर, कि मेरे बच्चों की खातिर हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। वेरिफाई किए बिना किसी भी आधी-अधूरी जानकारी पर कुछ भी कॉमेंट करने से बचें।'

कानून को अपना काम करने दें
आखिर में शिल्पा कहती हैं, 'मैं कानून का पालन करने वाली एक भारतीय और पिछले 29 सालों से काम करने वाली प्रोफेशनल महिला हूं। लोगों ने मुझपर अपना भरोसा दिखाया है और मैंने इसे कभी टूटने नहीं दिया। इसलिए मेरी आपसे गुजारिश है कि ऐसे वक्त में आप मेरे परिवार और मेरी प्राइवेसी के हक का सम्मान करें। हमें मीडिया ट्रायल की जरूरत नहीं। कृपया कानून को अपना काम करने दें। सत्यमेव जयते।'

ये भी पढ़ें: जब चलती ट्रेन में नहाने के लिए मजबूर हो गई थीं जया प्रदा

शिल्पा को किया जा रहा है ट्रोल
बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी को उनके परिवार को काफी ट्रोल कर रहे हैं। पति की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा ने शूटिंग का काम भी रोक दिया। इससे पहले वह रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में जज के रूप में नजर आ रही थीं। लेकिन उन्होंने इस शो से ब्रेक ले लिया है।