एक इंटरव्यू में जया प्रदा ने कहा था, 'स्क्रिप्ट की डिमांड के मुताबिक हमें शूट के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता था। हमने कैसे-कैसे हालात में शूटिंग की है, आज जब पता चलता है कि वैनिटी वैन न होने की वजह से एक्ट्रेस काम करने से मना कर देती हैं तो मेरा सिर चकरा जाता है।' बता दें कि जया प्रदा के डांस को देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम करने का मौका दिया था। वह अपने स्कूल के एक कार्यक्रम में डांस परफॉर्म कर रही थीं तभी उन पर एक डायरेक्टर की नजर पड़ी। वह जया की खूबसूरती और डांस से इतना प्रभावित हुए कि उन्हें तुरंत अपनी एक तेलुगु फिल्म 'भूमि कोसम' में डांस नंबर देने का ऑफर दे दिया था।