3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल में बंद जब संजय दत्त ने पिता सुनील दत्त से कहा था- मेरी रगों में मुस्लिम खून है?

संजय दत्त की जिंदगी पर लेखक यासीर उस्मान ने ‘संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड लव स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड ब्वॉय’ किताब लिखी। इसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 3 Sep 2021, 11:08 AM IST

sanjay_dutt.jpg

sanjay dutt

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके नाम कई विवाद जुड़े हुए हैं। साल 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम भी सामने आए थे। जिसके लिए वह दोषी ठहराए गए और उन्हें 6 साल की सजा सुनाई गई थी। संजय दत्त की जिंदगी पर 'संजू' नाम की फिल्म भी बन चुकी है। जिसको काफी पसंद किया गया। वहीं, उन पर लेखक यासीर उस्मान ने ‘संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड लव स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड ब्वॉय’ किताब लिखी। इसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

मुंबई बम धमाकों में आया संजय दत्त का नाम
यासीर उस्मान ने अपनी किताब में एक जगह लिखा था कि जेल में बंद जब संजय दत्त के पास सुनील दत्त पहुंचे तो उन्होंने अपने पिता से कहा कि उनके रगों में मुस्लिम खून है। दरअसल, मुंबई बम धमाकों में नाम आने के बाद संजय दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, उनके पिता सुनील दत्त को इस पर यकीन नहीं हो पाया कि उनका बेटा इस तरह का काम कर सकता है।

ये भी पढ़ें: जब शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के सामने ही अभिषेक बच्चन को कहा- इनके बाप नहीं सिखा सके तो..

संजय दत्त ने कबूला जुर्म
जब सुनील दत्त अपने बेटे संजय दत्त से मिलने के लिए पुलिस हेडक्वार्टर गए तो संजय दत्त पिता के गले लगकर रोने लगे। सुनील दत्त बेटे के मुंह से सुनना चाहते थे कि उनका बेटे ने कुछ नहीं किया है और मीडिया में जो कुछ दिखाई दे रहा है कि वो गलत है। लेकिन संजय दत्त ने स्वीकार किया कि उनके पास एक असॉल्ट राइफल और कुछ गोला-बारूद है, जो उन्हें अनीस इब्राहिम ने दिया था। बेटे के मुंह से ये बात सुनते ही सुनील दत्त सन्न रह जाते हैं। इसके बाद वो जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? इस पर संजय दत्त कहते हैं, 'क्योंकि मेरी रगों में मुसलमान का खून है। मैं वो सब बर्दाश्त नहीं कर सकता जो शहर में हुआ था। (ये बम धमाका मुंबई में बाबरी मस्जिद विवाद में मुसलामानों की जान का बदला लेने के लिए किया गया था, संजय उसी का जिक्र कर रहे थे)'। ये सुनते ही सुनील दत्त टूट जाते हैं और बिना कुछ बोले वहां से चले जाते हैं।

ये भी पढ़ें: सेलिना जेटली को ब्रेस्टफीडिंग फोटो पर किया गया था जमकर ट्रोल, बोलीं- आज तक वजह समझ नहीं आई

किताब पर हुआ काफी विवाद
हालांकि, यासीर उस्मान की इस किताब पर काफी विवाद हो चुका है। संजय दत्त ने किताब में लिखे गए तथ्यों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि किताब में लिखी बातें मनगढ़ंत हैं। ये मेरी ऑफिशियल बायोग्राफी नहीं है। संजय दत्त ने किताब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त की इस साल दो बड़ी फिल्में ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘शमशेरा’ रिलीज हो सकती हैं। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार यश और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन लीड रोल में हैं। फिल्म में संजय विलेन का रोल निभा रहे हैं। वहीं, ‘शमशेरा’ में उनके साथ रणबीर कपूर और वाणी कपूर लीड रोल में हैं।