11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यो यो हनी सिंह पर पत्नी शालिनी तलवार ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, दर्ज करवाया केस

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा के साथ-साथ कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने द‍िल्‍ली की तीस हजारी कोर्ट में पति हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 3 Aug 2021, 6:59 PM IST

honey_singh.jpg

Honey Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा के साथ-साथ कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने द‍िल्‍ली की तीस हजारी कोर्ट में पति हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शालिनी ने 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत याचिका दी है।

हनी पर घरेलू हिंसा का आरोप
इस याचिका तीस हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई है। शालिनी की तरफ से वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। जिसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है और उनसे 28 अगस्त से पहले रिप्लाई फाइल करने की बात कही है। साथ ही, दोनों के ज्वॉइंट प्रॉपटी को न बेचने और स्त्रीधन के साथ छेड़छाड़ न करने पर भी रोक लगाई है।

ये भी पढ़ें: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने जारी किया बयान, बोलीं- बीते दिन मुश्किल भरे रहे हैं...

हनी के परिवार पर भी गंभीर आरोप
मीडिया खबरों के मुताबिक, हनी सिंह की पत्नी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हनी पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। साथ ही, कहा जा रहा है कि उन्होंने हनी सिंह के परिवार पर भी कई आरोप लगाए हैं। शालिनी द्व्रारा दर्ज किए गए मामले में कहा गया है कि उन्‍हें मारा-पीटा जा रहा है साथ ही उन्‍हें मानसिक तौर पर भी शोषित क‍िया गया।

ये भी पढ़ें: शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर से शादी को लेकर किया खुलासा, बताया क्या है प्लान?

2014 में पहली बार पत्नी से कराया रूबरू
बता दें कि हनी सिंह ने साल 2011 में शालिनी तलवार से दिल्ली के एक गुरुद्वारा में की थी। दोनों ने कई सालों की दोस्ती और प्यार के बाद शादी का फैसला लिया था। हालांकि, उनकी इस शादी का राज किसी बाहर वाले को पता नहीं था। साल 2014 में हनी सिंह ने एक रियलिटी शो में पहली बार अपनी पत्नी को लोगों से मिलवाया था। जिसके बाद उनके फैंस हैरान रह गए थे कि वो पहले से शादीशुदा हैं। हनी सिंह को फिल्‍म ‘कॉकटेल’ के गाने ‘अंग्रेजी बीट’ के बाद से पॉपुलैरिटी मिली थी।