नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर व सिंगर फरहान अख्तर आए दिन सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि उनकी लोगों के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, काम से ज्यादा फरहान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वह काफी वक्त से एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर साथ में रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में एक हैं। ऐसे में आए दिन दोनों की शादी को लेकर सवाल उठते रहते हैं।