जान्हवी ने बताया शादी का प्लान
इतना ही नहीं, जान्हवी कपूर ने अपने वेडिंग प्लान का भी खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बैचलर पार्टी कैपरी पहनकर करेंगी और ये पार्टी इटली में किसी जहाज़ पर होगी। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह अपनी शादी तिरुपति में करना चाहती हैं। वहीं, उनकी मेहंदी और संगीत का फंक्शन मायलापुर में श्रीदेवी के पैतृक घर में होगा। घर को मोगरे के फूल और मोब्बतियों से सजाया जाएगा। वहीं, जान्हवी अपनी शादी में कांजीवरम या pattu pavadai साड़ी पहनेंगी। वह चाहती हैं कि बेहद सिंपल तरीके से उनकी शादी हो।