बॉलीवुड

जब वाइफ संग इस एक्टर ने दूरबीन से देखी थी ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की ग्रैंड वेडिंग

एक्टर अर्जुन कपूर ने एक बार अपने चाचू संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर से जुड़ा एक रोचक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उनके चाचा संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर ने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी दूरबीन से देखी थी।

2 min read
Whn Sanjay n Maheep Kapoor saw Aishwarya Abhishek wedding by binocular
Aishwarya and Abhishek

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार्स से जुड़े किस्से, चाहें वो उनकी जिंदगी से जुड़े हो या फिर फिल्मी पर्दे से। सबके बारे में जानने के लिए लोग बड़े बेताव रहते हैं। ऐसे में आज हम भी अपको बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय (Aishwarya rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादी से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं। जिसमें इस एक्टर अपनी वाइफ के साथ दूर से बैठकर दूरबीन से ऐश्वर्या-अभिषेक (Aishwarya-Abhishek wedding) की शादी देखी थी।

अर्जुन कपूर ने किया खुलासा

दरअसल जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर के भाई और अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर हैं। संजय कपूर ने ही अपनी वाइफ के साथ बैठकर दूरबीन से ऐश्वर्या-अभिषेक की पूरी शादी देखी थी। इस बात का खुलासा खुद महीप और अर्जुन कपूर ने किया था। एक बार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संजय कपूर की पत्नी महीप रियलिटी टीवी सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइफ्स’ (Fabulous Lives of Bollywood Wives) में पहुंचे थे।

दोनों ने मिलकर दूरबीन से देखी शादी

इस दौरान उन्होंने एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने चाचू संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर से जुड़ा एक रोचक किस्सा शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके चाचा संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर ने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी दूरबीन से देखी थी। इस बात पर महीप कपूर ने बताया था कि उनके पास एक दूरबीन है और दूसरी उन्होंने अर्जुन कपूर के घर छोड़ दी थी। जब अर्जुन दूरबीन वापस देने आए, तब संजय के बेटे ने अर्जुन को बताया कि महीप ने दूरबीन के साथ क्या किया।

दूरबीन का एक दम सही यूज

संजय के बेटे ने अर्जुन को बताया कि बताया कि था मेरे पेरेंटस ने (संजय और महीप) ने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी दूरबीन से देखी थी। शादी देखकर दोनों ने ताली बजाई, उन्होंने यह भी देखा था कि दोनों की शादी और बारात में कौन-कौन आया था। कौन कैसा लग रहा था। वैसे बच्चन परिवार की ग्रैंड वेडिंग देखने के लिए संजय और महीप ने दूरबीन का एक दम सही यूज किया था।

आपको बता दें कि संजय कपूर और महीप की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। उन्होंने जैसे ही महीप को देखा तो वो उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस पर फिदा हो गए थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। संजय के दो बच्चे बेटी शनाया और बेटा जहान हैं।

Also Read
View All