2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खूबसूरती नहीं, इस वजह से अभिषेक बच्चन ने की थी ऐश्वर्या राय से शादी

सभी को लगता है कि अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी उनकी खूबसूरती और करियर के कारण की थी, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं। इस बात का खुलासा खुद अभिषेक ने किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 9 Dec 2021, 2:52 PM IST

Know the Reaseon Why Abhishek Bachchan married with Aishwarya Rai

Abhishek Bachchan with Aishwarya Rai

नई दिल्ली। Why Abhishek Bachchan married with Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बेहद खूबसूरत और टेलेंटिड हैं। इसमें कोई दोहराए नहीं है कि हर कोई उनके जैसी लड़की से शादी करना चाहेगा। इसी वजह से लोगों को लगता है शायद इसलिए अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने ऐश्वर्या राय से शादी की। लेकिन अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो गलत सोचते हैं क्योंकि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने ऐश्वर्या की खूबसूरती को देखकर बिलकुल शादी नहीं की थी। इस बात का खुलासा खुद अभिषेक ने किया था। आइये जानते हैं आखिर अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी की क्यों की थी।

दरअसल कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उनसे कुछ सवाल जबाव किए गए थे। जिसमें अभिषेक से ऐश्वर्या राय से शादी करने का कारण पूछा गया था। अभिषेक से पूछा गया था कि ऐश्वर्या आपसे 3 साल बड़ी हैं, तो क्या आपने सफल करियर, खूबसूरती या वे मिस वर्ल्ड रह चुकीं है इस वजह से ऐश से शादी की थी।

इस सवाल के जवाब में अभिषेक ने कहा था कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है, मैने ऐश्वर्या से शादी सिर्फ इसलिए की क्योंकि वो एक बुहत अच्छी और लाजवाब इंसान है। अभिषेक ने बताया था कि ऐश रात में बिना मेकअप के रहती है। वो जैसी हैं खुद को वैसा ही सबके सामने रखती हैं, कभी कैसा भी दिखावा नहीं करतीं।

यह भी पढ़ें: ...जब 25 साल बड़े इस एक्टर ने रेखा के साथ की जबरदस्ती

आपको बता दें कि ऐश और अभिषेक ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इस दौरान अभिषेक बच्चन को ऐश से प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'गुरु' की शूटिंग के समय ऐश को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और ऐश ने शादी के लिए हां कर दी। इसके बाद दोनों ने 2007 में शादी कर ली और ऐश बच्चन परिवार की बहू बन गईं। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है।

ऐश्वर्या से पहले अभिषेक करिश्मा कपूर से शादी करने जा रहे थे, दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार अभिषेक ने डायमंड रिंग के साथ करिश्मा को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन ये रिश्ता बनने से पहले ही करिश्मा की मां की वजह से टूट गया था। इसके बाद अभिषेक को हमेशा के लिए अपनी जिंदगी में ऐश मिल गईं।

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा, कपूर खानदान से है खास कनेक्शन