बॉलीवुड

जानिए कौन है ब्लैक टाइगर, जिसकी बायोपिक में काम करने जा रहे हैं सलमान खान

सलमान खान ने बायोपिक फिल्म में भी काम करने की घोषणा कर दी है। सलमान तीस साल में पहली बार बायोपिक में करने जा रहे हैं। ऐसे में ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि ब्लैक टाइगर के नाम से फेमस आखिर वो दमदार शख्स कौन हैं जिसका किरदार सलमान खान निभाने जा रहे हैं।
3 min read
• •
Updated: 2 Dec 2021, 12:49 PM IST
Who is Black Tiger Ravindra Kaushik, Salman Khan will work his biopic
Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान (Salman Khan) जहां इन दिनों महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म में अंतिम -द फाइनल ट्रुथ की सक्सेस को भी इंजॉय कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने बायोपिक फिल्म में भी काम करने की घोषणा कर दी है। अब सलमान खान तीस साल में पहली बार बायोपिक में करने जा रहे हैं। ऐसे में ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि आखिर वो दमदार शख्स कौन हैं जिसका किरदार सलमान खान निभाने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इस बारे में।

रवींद्र कौशिक की भूमिका निभाएंगे

दरअसल इस बायोपिक फिल्म को उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री और उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री द्वारा को-प्रड्यूस किया जाएगा। खबरे हैं कि फिल्म 70 और 80 के दशक के युग में सेट की जाएगी और यह फिल्म एक ड्रामा थ्रिलर होगी। जिसमें सलमान खान ब्लैक टाइगर के नाम से फेमस भारतीय जासूस एजेंट रवींद्र कौशिक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

काफी समय से सलमान द्वारा एजेंट कौशिक की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की खबरें थीं और अब सलमान खान इस फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस अपकमिंग फिल्म को उनका पसंदीदा प्रॉजेक्ट बताया जा रहा है और इसे बड़े लेवल पर बनाए प्लानिंग है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।

भारत का सबसे अच्छा जासूस

एजेंट रवींद्र कौशिक को पाकिस्तान सेना के रैंक में घुसने के लिए भारत का सबसे अच्छा जासूस माना जाता है। ब्लैक टाइगर के नाम से लोकप्रिय कौशिक को थिएटर और मंच पर प्रदर्शन करना पसंद था, जिसके कारण रॉ ने उन्हें पहचान लिया और देश के लिए उनकी प्रतिभा का उपयोग किया। उन्हें पाकिस्तान भेज दिया गया, जहां उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और सेना में भर्ती हुए, जिसके बाद वो एक कमीशन अधिकारी बन गए। 1979 से 1983 तक उन्होंने भारतीय रक्षा बलों को महत्वपूर्ण सूचनाएं दीं, जिससे उन्हें बहुत मदद मिली।

मिला 'ब्लैक टाइगर' का खिताब

रविंद्र को भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 'ब्लैक टाइगर' का खिताब दिया था। रविंद्र, रॉ ज्वाइन करने से पहले थियेटर में अभिनय करते थे। पाकिस्तानी सेना में प्रवेश पाने के बाद रविंद्र ने रॉ को बहुमूल्य जानकारियां दी थीं।

पाकिस्तान के माहौल में अच्छे खासे ढल चुके रविन्द्र उर्फ नबी अहमद के राज से आखिरकार उस समय पर्दा उठा जब रॉ ने रविन्द्र के पास भारत से एक और जासूस को रहने के लिए भेजा जिसे बाद में पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने धर लिया। इसके बाद रविन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें सजा-ए-मौत सुनाई गई, जिसे बाद में आजीवन कारावास की सजा में तब्दील कर दिया गया।

आपको बता दें कि अंतिम फिल्म के बाद सलमान खान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' नजर आएंगे। इसके बाद वो साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' पर काम करेंगे। इसके अलावा सलमान शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी नजर आएंगे।

Updated on:
2 Dec 2021, 12:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज