प्रियंका चोपड़ा से पहले हॉलीवुड में ये मुकाम हासिल कर चुकीं हैं ऐश्वर्या राय बच्चन
Published: Dec 02, 2021 11:21:05 am
ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा दोनों में ही कई सारी समानताएं हैं। साल 1994 में जहां मिस वर्ल्ड के बाद ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं, साल 2000 मिस वर्ल्ड के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद दोनों ही एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में अपनी जगह बनाई।


Aishwarya Rai Bachchan and Priyanka Chopra
नई दिल्ली: जहां ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जिसे शायद ही कोई होगा जो जानता ना हो। ऐश्वर्या राय वो हैं जिनके जैसा बनने के लिए लड़कियां सपने देखती हैं। वहीं, बॉलीवुड से हॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जिनके अंदाज के देश में ही नहीं विदेशों में भी दीवाने हैं। दोनों ही एक्ट्रेस ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह और पहचान बनाई है। अंतर बस इतना है कि जहां प्रियंका का डंका हॉलीवुड में बज रहा है। वहीं, ऐश्वर्या अब हॉलीवुड में काम नहीं कर रही हैं। लेकिन प्रियंका से पहले ही ऐश्वर्या हॉलीवुड में मुकाम हासिल कर चुकीं हैं।