बॉलीवुड

Radhika Merchant: कौन हैं राधिका मर्चेंट, कितनी है Net Worth? बनेगीं अंबानी परिवार की छोटी बहू

Radhika Merchant: कौन हैं राधिका मर्चेंट? जो बनाने वाली हैं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की दुल्हन।
less than 1 minute read
Mar 02, 2024
who_is_radhika_merchant.jpg
कौन हैं राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी की दुल्हन

Radhika Merchant: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। कपल का गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक जारी है। आइए जानते हैं कौन हैं राधिका मर्चेंट और कितनी है इनकी नेटवर्थ


राधिका मर्चंट जाने-माने बिजनेसमेन और एन्कोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट देश के करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल हैं। राधिका एन्कोर हेल्थकेयर कंपनी को संभालती हैं और डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क से अपनी ग्रेजुएशन की है इसके अलावा वह डांस की भी शौकीन हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के राधिका मर्चेंट की कुल संपत्ति 8-10 करोड़ के बीच में बताई गई है। वहीं उनके पिता वीरेन मर्चेंट के पास करीब 755 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जो कि देश के सबसे अमीर बिजनेसमेन में से एक हैं।

राधिका मर्चेंट का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई विदेश से की है। न्यू योर्क यूनिवर्सिटी से उन्होंने राजनीति और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन पूरी की है। राधिका ने मुंबई इकोले मोंडियल वर्ल्ड से पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल राधिका अपने पिता का बिजनेस संभाल रही हैं।

राधिका और अनंत अंबानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल की पिछले साल 2023 में ही सगाई हो चुकी है। अब जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। शादी से पहले 1- 3 मार्च में कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामगनर में हो रहे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।

Published on:
02 Mar 2024 02:43 pm
Also Read
View All
‘फ्री फिलिस्तीन’ पर मजाक करना सैफ अली खान को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhamaal 4 Box Office Collection: वीकेंड पर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘धमाल 4’, जानें अजय की फिल्म की कमाई

Deepika Padukone को छोड़ने के वायरल हो रहे दावे पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर करके बताया सच

आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के ‘ब्रांड एंबेसडर’ वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ‘आप भी चार शादी कर लीजिए’

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से की सगाई, शेयर की समंदर किनारे रोमांटिक तस्वीरें