Akshay Kumar Join Politics: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पॉलिटिक्स जॉइन कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजपी के टिकट पर इलेक्शन लड़ सकते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बीजेपी भी दिल्ली में नए चेहरों के दम पर चुनाव लड़ने का फैसला कर सकती है। ऐसे में खबरों के मुताबिक बीजेपी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को मैदान में उतार सकती है।