बॉलीवुड

कौन हैं सीमा सिंह, जिनकी बेटी की संगीत सेरेमनी में आए बॉलीवुड स्टार्स, बिहार से है गहरा नाता

Who Is Seema Singh: कल रात लगभग पूरा बॉलीवुड एक प्राइवेट फंक्शन में देखा गया। ये सीमा सिंह की बेटी मेघना की संगीत सेरेमनी थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसी के बाद से ही सब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सीमा सिंह हैं कौन?
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2025, 5:12 PM IST
who-is-seema-singh-bollywood-celebs-attend-daughter-meghna-sangeet-ceremony
कौन हैं सीमा सिंह

Who Is Seema Singh: बीती रात मुंबई में एक रॉय संगीत सेरेमनी हुई, इसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को देखा गया। इनमें शिल्पा शेट्टी, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, करणवीर, करण जौहर, शाहिद कपूर, सुष्मिता सेन जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। इनके फोटो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

इसके बाद से ही लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये पार्टी किसकी थी और कौन हैं इसकी होस्ट सीमा सिंह। चलिए आपको इसका भी जवाब दे देते हैं।

बॉलीवुड स्टार्स का लगा तातां

इस पार्टी का आयोजन सीमा सिंह ने किया था मौका था उनकी बेटी मेघना सिंह की शादी से पहले होने वाले संगीत नाइट का। इसी में बहुत से बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। सितारों ने दुल्हा और दुल्हन के साथ फोटो भी खिंचवाए।

यही नहीं इस बीच शाहिद कपूर ने अपने गाने “शाम शानदार” पर डांस भी किया। इसके बाद उन्होंने कई गानों पर डांस किया। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने करण जौहर और वाणी कपूर के साथ पार्टी की मेजबानी की।

कौन हैं सीमा सिंह

चलिए अब बताते हैं कि सीमा सिंह हैं कौन। सीमा सिंह वहीं समाजसेविका हैं जिन्होंने हाल ही में मुंबई के वर्ली में जो घर खरीदा था। इसकी कीमत है 185 करोड़ रुपये थी, जो शाहरुख खान के ‘मन्नत’ से सिर्फ 15 करोड़ कम थी।  यही वजह है कि वो सुर्खियों में आ गई और अब उनकी बेटी की शादी ने भी उन्हें टॉक ऑफ द टाउन बना दिया है।

बिहार से है सीमा सिंह का नाता

सीमा बिहार के जहानाबाद के रहने वाले मृत्युंजय सिंह की पत्नी हैं और एल्केम लैबोरेट्रीज की प्रमोटर हैं। ये एक लिस्टेड फार्मा कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप 64,000 करोड़ रुपये के करीब है। वो पेशे से एक त्वाचा रोग विशेषज्ञ हैं। वो अपनी बेटी के नाम पर मेघना श्रेय नाम का एनजीओ चलाती हैं। इसकी स्थापना उन्होंने अपनी बेटी के साथ मिलकर की है।

सीमा सिंह की पहचान मुंबई के हाई प्रोफाइल सर्कल और बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी है। यही कारण है कि इस फंक्शन में बहुत से सेलेब्स शिरकत करते दिखाई दिए। 

Updated on:
17 Apr 2025, 5:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’