इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सोहा अली खान ने अपने और अपने परिवार के संघर्षों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा- “मेरी नानी बंगाली में एमए करना चाहती थीं, लेकिन जमाना ऐसा था कि सिर्फ मर्दों को दूर जाकर पढ़ने की इजाजत थी। महिलाओं को नहीं। फिर भी उन्होंने लड़कर पढ़ाई की। उनके एमए की फीस 50 रुपये थी। उनके पिता ने कहा था, ‘इसमें बनारसी साड़ी ला दूं’, लेकिन उन्होंने पढ़ाई को चुना। वो बंगाल की पहली एमए करने वाली महिलाओं में से थीं।”