बॉलीवुड

क्यों टूटी थी अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई? 20 साल बाद इस शख्स ने उठाया पर्दा

90 दशक तक अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली और अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बनाने वाली करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के लोग कायल थे। लोग इनकी एक झलक पाने को बेकरार थे। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और करिश्मा एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, दोनों ने सगाई भी की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही ये सगाई टूट गई। इसके पीछे की वजह क्या थी इसका खुलासा सालों बाद सुनील दर्शन ने किया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2022, 1:43 PM IST
 abhishek bachchan karisma kapoor broke engagement
abhishek bachchan karisma kapoor broke engagement

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक-दूसरे से बहुत प्यार किया करते थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। दोनों ने लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऐसे में सभी बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। अभिषेक और करिश्मा भी एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, जिसके बाद उनके परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। लेकिन उनका ये रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच पाया।

बड़ी धूमधाम से सगाई होने के बावजूद दोनों का रिश्ता टूट गया। आज भी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? लेकिन अब 20 सालों बाद इसका खुलासा हो गया है। फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने इसपर से पर्दा उठाया है।

सुनील दर्शन ने हाल ही दिए इंटरव्यू में करिश्मा और अभिषेक के रिश्ते के बारे में बात की और बताया कि असल में उनके बीच सेट पर कितना झगड़ा होता था। इंटरव्यू में सुनील दर्शन से जब करिश्मा और अभिषेक के रिश्ते को लेकर रहीं अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वो कोई अफवाहें नहीं थीं। उनका रिलेशनशिप कन्फर्म था। वो एक कपल थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। चूंकि मैं बबीता जी का बहुत सम्मान करता हूं, इसलिए दोनों कपूर बहनें (करिश्मा और करीना) मेरे करीब थीं।'


यह भी पढ़ें- 12 बजे दिखाया जाएगा 'अवतार 2' का पहला शो

उन्होंने आगे कहा कि 'जहां तक अभिषेक की बात है तो 'हां मैंने भी प्यार किया है' एक स्पेशल फिल्म थी और इसे स्पेशल होना भी था। यह एकमात्रा फिल्म थी, जिसमें अभिषेक और करिश्मा ने साथ काम किया। इस फिल्म से पहले या बाद में करिश्मा और अभिषेक ने किसी प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं किया था।'

सुनील ने कहा 'वो बिल्कुल भी एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे। वो लगातार एक-दूसरे से झगड़े करते थे। हो सकता है कि लोग शायद ऐसे ही होते हैं। मैं हमेशा सोचता था कि क्या वो दोनों सच में एक-दूसरे के लिए बने हैं? अभिषेक बहुत ही प्यारे इंसान हैं और लोलो (करिश्मा कपूर) भी अच्छी इंसान हैं, लेकिन नियति में ये चीजें होना लिखा था।'

कहा ये भी जाता है कि दोनों की सगाई के टूटने की सबसे बड़ी वजह जया बच्चन थीं। क्योंकि जया करिश्मा को बिलकुल भी पसंद नहीं थी। एक इंटरव्यू में जया ने बताया था की सगाई अभिषेक की वजह से ही टूटी थी। खबरों की मानें तो करिश्मा शादी के बाद बच्चन परिवार से अलग रहना चाहती थीं।

अभिषेक इस फैसले के खिलाफ थे। और इस बात को लेकर ही दोनों के बीच का रिश्ता नही हो पाया और अभिषेक को सगाई तोड़नी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें- 51 साल की उम्र में पापा बनने वाले हैं मनोज तिवारी

Published on: