बॉलीवुड

बड़ी उम्र की महिलाएं क्यों पसंद हैं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को? खुद बताई थी वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है। प्रियंका, निक से 10 साल बड़ी हैं। एक पुराने इंटरव्यू में निक ने बताया कि क्यों वे बड़ी उम्र की महिलाओं को पसंद करते हैं।
2 min read
Aug 09, 2021
nick_jonas_and_priyanaka.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को एंटरटेनमेंट जगत की सबसे हॉट जोड़ी में गिना जाता है। दोनों की शादी दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी थी। शादी के बाद भी उनके सोशल मीडिया पोस्ट संसारभर के फैंस पसंद करते हैं। दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है। एक इंटरव्यू में निक जोनस ने अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं को पंसद करने की वजह बताई थी। आइए जानते हैं क्या है वो खास वजह, जिसके चलते निक को पसंद हैं बड़ी उम्र की लेडीज—

'वे जानती हैं कि उन्हें क्या चाहिए'
जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी रचाई, तो सबसे ज्यादा अगर किसी चीज पर चर्चा हुई, तो वह था दोनों की उम्र में अंतर। प्रियंका की उम्र निक से 10 साल ज्यादा है। हालांकि उनके लिए उम्र का अंतर महज एक संख्या से ज्यादा कुछ नहीं है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में यह नजर भी आता है कि उम्र उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखती है। उम्र को लेकर एक इंटरव्यू में निक जोनस ने अपनी राय रखते हुए बताया था कि उन्हें बड़ी उम्र की महिलाएं क्यों पसंद है। शादी से पहले साल 2013 में जब निक ने एंडी कोहेन के शो में शिरकत की, तो एक फैन ने पूछा,'मैंने सुना है कि आप बड़ी उम्र की महिलाओं को डेट करना पसंद करते हैं, आपने किस सबसे ज्यादा उम्र की महिला को डेट किया है?' इस पर निक ने हंसते हुए जवाब दिया,'मैं इसकी कोई लिमिट निर्धारित नहीं करना चाहता हूं। असल में कहूं तो, मैंने जिस सबसे ज्यादा उम्र की महिला को डेट किया उसकी उम्र 33...35 थी।' इस पर एंडी ने पूछा उनको बड़ी उम्र की महिलाओं में क्या पसंद आता है।' इस पर निक ने कहा,'वे जानती हैं कि उन्हें क्या चाहिए।'

गौरतलब है कि निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से शादी से पहले कई रिलेशनशिप में रहे। इनमें से कैट हुडसन का नाम भी है, जो उनसे करीब 13 साल बड़ी थीं। कैट के अलावा डेल्टा गुडरेम भी उनसे 8 साल बड़ी थीं। शादी के समय निक की उम्र 25 साल और प्रियंका की उम्र 36 साल थी।

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में पति से उम्र के अंतर को लेकर कहा था,'सामान्य कपल्स की तरह, आपको एक दूसरे की आदतों और पसंद-नापंसद को समझना होता है। इसलिए ये परेशानी होने की बजाय एक तरह का ऐडवेंचर है।' वहीं निक जोनस ने कहा था कि उन्हें प्रियंका से प्यार है और उनकी कई सारी बातें पसंद हैं। निक ने कहा कि वह उनके परिवार के लिए पूरी तरह से फिट हैं।

Published on:
09 Aug 2021 12:36 pm