बॉलीवुड

“बस राहुल ही राहुल है!”, केएल राहुल के शानदार शतक पर गदगद हुए ससुर सुनील शेट्टी, पत्नी अथिया ने भी लुटाया प्यार

KL Rahul century: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने 129 रनों की नाबाद पारी खेली। जहां पूरा देश खुशी से झूम रहा था वहीं, उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटाया है। ससुर सुशील शेट्टी ने भी वीडियो शेयर किया है।
2 min read
• •
Oct 04, 2026
WI vs IND 3rd ODI KL Rahul century Suniel Shetty and wife athiya proud
केएल के शतक बनाने पर पत्नी अथिया और ससुर सुनील शेट्टी ने किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/athiyashetty)

WI vs IND 3rd ODI KL Rahul century: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने शनिवार, 3 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। मात्र 80 गेंदों में नौवां वनडे शतक जड़ने वाले केएल राहुल की इस शानदार पारी का जश्न उनके परिवार और फैंस ने बड़े ही खास अंदाज में मनाया। बॉलीवुड अभिनेता और राहुल के ससुर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने दामाद पर गर्व जताया, वहीं उनकी पत्नी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी पति की इस उपलब्धि पर खुशी से झूम उठीं।

केएल राहुल के शतक पर ससुर सुनील शेट्टी ने किया पोस्ट

80 गेंदों में शतक पूरा करने के बाद जब केएल राहुल ने मैदान पर अपने चिर-परिचित अंदाज में जश्न मनाया, तो सुनील शेट्टी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राहुल के इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो क्लिप शेयर किया और लिखा "बस राहुल ही राहुल है। हमेशा गर्व है।"

वहीं, पत्नी अथिया शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर केएल राहुल की मैदान से एक तस्वीर शेयर की और उसपर एक रेड हार्ट (लाल दिल) इमोजी पोस्ट किया और अपने पति को चीयर किया।

यह पहली बार नहीं है जब सुनील शेट्टी ने अपने दामाद के खेल की खुले दिल से तारीफ की हो। शादी से पहले 2021 में जब राहुल ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतक जड़ा था, तब भी सुनील ने उन्हें बधाई दी थी। 2023 के एक इंटरव्यू में सुनील ने भावुक होकर कहा था कि राहुल बहुत ही शांत, विनम्र और संस्कारी हैं, और वे अपने लिए इससे बेहतर बेटा नहीं मांग सकते थे।

केएल राहुल के शतक पर पत्नी अथिया ने किया पोस्ट

केएल राहुल ने खेली 129 रन की नाबाद पारी

न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, हालांकि शुभमन गिल और विराट कोहली के जल्दी आउट हो जाने से टीम शुरुआत में दबाव में आ गई थी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (92 रन) और रुतुराज गायकवाड़ (57 रन) ने 137 रनों की मजबूत साझेदारी कर पारी को संभाला।

मैच के अंतिम ओवरों में केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। राहुल ने सिर्फ 87 गेंदों पर नाबाद 129 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 50 ओवरों में 351/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज ने हालांकि इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरा वनडे मैच अपने नाम कर लिया, लेकिन शुरुआती दो मैच जीतकर भारत पहले ही 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुका था।

Updated on:
04 Oct 2026 08:07 am
Published on:
04 Oct 2026 07:27 am
Also Read
View All
‘प्रहार’ के मेकर्स को प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने दी थी चेतावनी, अपने किरदार को लेकर बोले- राजकुमार राव ने उसे जिया

“अकेलेपन के डर से शादी में समझौता करना अंतिम संस्कार जैसा”, एली अवराम ने ब्रेकअप को लेकर दर्द किया बयां

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

जावेद अख्तर के बयान ‘कैप्टन स्मित को मिले महावीर चक्र’ को मुकेश खन्ना ने दिया समर्थन! बोले- चंद्रशेखर आजाद को भी देना चाहिए अवॉर्ड

स्मित मच्छार: सनी देओल, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया हुए घायल कैप्टन के मुरीद, पोस्ट में की तारीफें