बॉलीवुड

‘Dhurandhar 3’ आएगी?  उजैर बलूच के इंटेंस लुक ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें

Dhurandhar 3 Teaser: सिनेमा लवर्स के बीच उत्साह फैलाने वाली खबर है कि फिल्म 'धुरंधर' की तीसरी कड़ी जल्द ही आने वाली है। खासतौर पर उजैर बलूच के इंटेंस लुक ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं, जो इस नए सीजन के लिए उनकी बड़ी भूमिका का संकेत देता है।

2 min read
Apr 26, 2026
'धुरंधर 3' पर बना है सस्पेंस (फोटो सोर्स: instantbollywood के इंस्टाग्राम द्वारा)

Dhurandhar 3 Teaser Buzz: रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की जोड़ी ने 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के साथ बॉलीवुड में जो तूफान खड़ा किया है, वो थमने का नाम नहीं ले रहा। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही ये फिल्म देश-विदेश के थिएटरों में दर्शकों को दीवाना बना रही है, लेकिन अब फैंस के दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा है, क्या 'धुरंधर 3' (Dhurandhar 3) भी बनेगी?

ये भी पढ़ें

‘बीवी घर पर बोलने नहीं देती क्या?’, राघव चड्ढा पर विवादित कमेंट कर बुरे फंसे प्रकाश राज, यूजर्स कर रहे ट्रोल

'धुरंधर 3' की संभावना पर बयानों ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की कामयाबी ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ इंडस्ट्री को भी हिलाकर रख दिया है बल्कि हर तरफ रणवीर सिंह के अभिनय और आदित्य धर के निर्देशन की तारीफ हो रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े, तो वहीं विदेशों में भी इसका कारोबार दमदार रहा।

जानकारों का मानना है कि आमिर खान जैसे दिग्गज के समर्थन के बाद फिल्म की साख और भी बढ़ी है। इस वक्त बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री दोनों में फ्रेंचाइजी फिल्में बनाने का ट्रेंड जोरों पर है। 'धुरंधर 2' की कामयाबी के बाद ये सवाल और भी प्रासंगिक हो गया है कि क्या इस फ्रेंचाइजी का अगला ; भी लिखा जाएगा। हाल ही में जूम के बातचीत में 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी से जुड़े विक्रम भांबरी, रजत अरोड़ा और हिराव मेहता ने 'धुरंधर 3' की संभावना पर खुलकर बात की और इस बड़े सवाल से पर्दा उठाया। उनके बयानों ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया।

'धुरंधर 3' का टीजर बन गया?

डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद फैंस से अपील की थी कि क्रेडिट्स पूरी तरह खत्म होने से पहले सीट न छोड़ें। ये संकेत काफी था और जो दर्शक रुके उन्हें एक पोस्ट-क्रेडिट सीन मिला जो 'धुरंधर 3' का टीजर बन गया। इस सीन में उजैर बलूच को एक बेहद इंटेंस और खतरनाक अवतार में दिखाया गया है और इसके बैकग्राउंड में 'धुरंधर' का जाना-पहचाना गाना बज रहा है, जो इस बात का साफ संकेत है कि तीसरा भाग आने वाला है। इस टीजर ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। हर कोई उजैर बलूच के इस नए रूप के बारे में बात कर रहा है और अगली कहानी की दिशा को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहा है। हालांकि इस पर अभी कितनी सच्चाई है ये अभी सस्पेंस है, इसीलिए किसी भी अफवाहों पर विश्वास ना करें।

हर दर्शक को फिल्म का पूरा और असली अनुभव मिलना चाहिए

इतना ही नहीं, आदित्य धर ने फैंस से ये भी आग्रह किया था 'धुरंधर 2 के समय कि वे फिल्म के प्लॉट पॉइंट्स सोशल मीडिया पर उजागर न करें और पायरेसी से बचें। उनका कहना था कि हर दर्शक को फिल्म का पूरा और असली अनुभव मिलना चाहिए और इसके लिए सिनेमाघर में जाकर देखना जरूरी है। ये अपील फैंस को काफी पसंद आई और लोगों ने इसका सम्मान किया।

फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि 'धुरंधर 2' अभी भी पूरी तेजी से दौड़ रही है और आने वाले वीकेंड में ये बॉलीवुड के कुछ और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। रणवीर सिंह और आदित्य धर की ये जोड़ी अब भारतीय सिनेमा की सबसे भरोसेमंद और कामयाब जोड़ियों में शुमार हो गई है।

Published on:
26 Apr 2026 07:18 am
Also Read
View All