बॉलीवुड

लड़की का आरोप— शाहरुख खान ने तबाह कर दी मेरी जिंदगी, बताई अपनी लव स्टोरी

इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लड़की ने शाहरुख खान को उनकी जिंदगी तबाह करने के लिए दोषी ठहराया है
2 min read
Apr 19, 2018
Shahrukh khan
Shahrukh khan

बॉलीवुड के रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को एक लड़की ने जिंदगी तबाह करने के लिए दोषी ठहराया है। इस लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेम कहानी भी लिखी है। दरअसल officialhumansofbombay नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोग अपने अनुभव साझा करते हैं। साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज भी बताते हैं। इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लड़की ने शाहरुख खान को उनकी जिंदगी तबाह करने के लिए दोषी ठहराया है। दरअसल लड़की ने शाहरुख की फिल्मों के उनके राज नाम के किरदार को जिम्मेदार ठहराया है। इस लड़की को हमेशा से शाहरुख जैसा ब्वॉयफ्रेंड चाहिए था।

परफेक्ट प्रपोजल' के सपने देखती थी:
इस लडकी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब वह छोटी बच्ची थी तो हमेशा परफेक्ट मैन से 'परफेक्ट प्रपोजल' के सपने देखती थी। लड़की ने लिखा, 'मैं ख्वाब देखती थी कि बैकग्राउंड में वॉयलिन बज रहा होता था, वह मेरी तरफ धीरे-धीरे कदम बढ़ाता था, हवा से मेरे बाल उड़ रहे होते थे, वह घुटनों के बल झुकता और मुझे अंगूठी पहनाता। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।'

प्रपोजल से सरप्राइज देने की कोशिश तक नहीं की:
लड़की ने लिखा कि वह एक पंजाबी लड़के से प्यार करती थी और अपने बंगाली माता—पिता को शादी के लिए मना रही थी। वे दोनों तीन साल से डेट कर रहे थे और दोनों परिवारों को करीब लाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने लिखा एक बार तो ऐसा लगा कि जल्द शादी हो जाएगी इसलिए उसने मुझे ‘प्रपोजल’ से सरप्राइज देने की कोशिश तक नहीं की।

मेरे फिल्मी क्षण:
लड़की ने एक किस्सा बताते हुए लिखा कि एक बार उसके ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर उसने एक रेस्तरां में सरप्राइज पार्टी दी। उस रेस्तरां में वह पहली बार डेट पर गए थे। उसने डीजे से 'मैरी मी' गाना बजाने को कहा और घुटनों के बल बैठ गई।

हमारे बच्चे फिल्मी नहीं होंगे:
रेस्तरां में पार्टी के दौरान घुटनों के बल बैठकर उस लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से कहा,'मैं अपनी बाकी की सारी जिंदगी तुम्हारे साथ हंसते, रोते और लड़ते हुए गुजारना चाहती हूं। क्या तुम मुझसे शादी करोगे? उसने मेरी ओर देखा और बाहों में भर लिया और फुसफुसाया- उम्मीद करता हूं हमारे बच्चे इस तरह के फिल्मी नहीं होंगे...।’

Published on:
19 Apr 2018 05:34 pm