बॉलीवुड

समलैंगिकता वैध होते ही बॉलीवुड राइटर ने पार्टनर संग फोटो शेयर कर किया रिश्ते का ऐलान

अपूर्व ने लिखा,'11 साल से हम साथ हैं जब कानून ने हमें रोकने की कोशिश की तब भी हमने खुलेआम प्यार किया।

2 min read
Sep 10, 2018
apurva Asrani

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए समलैंगिकता को वैध करार दिया है। अब लेखक अपूर्व असरानी ने सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड संग तस्वीर शेयर करते हुए सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते का ऐलान भी कर दिया। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से LGBT कम्यूनिटी में बहार है। अब वे बिना डरे अपने पार्टनर का खुलासा कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड में ऐसा करने वाले अपूर्व असरानी पहले सेलेब्रिटी हैं।

फोटो शेयर कर लिखा यह संदेश:
अपूर्व असरानी ने अपने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अपने पार्टनर के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एफिल टावर के आगे खड़े हुए हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अपूर्व ने लिखा,'11 साल से हम साथ हैं जब कानून ने हमें रोकने की कोशिश की तब भी हमने खुलेआम प्यार किया। अब अंतर सिर्फ इतना है कि हम अपने प्यार को दुनिया के सामने बता सकते हैं।'

कौन हैं अपूर्व के पार्टनर:
लेखक अपूर्व के पार्टनर का नाम सिद्धांत पिल्लई है। सिद्धांत मुंबई के रहने वाले हैं। अपूर्व और सिद्धांत मुंबई में साथ ही रहते हैं। पहले एक इंटरव्यू में अपूर्व ने बताया था कि इस मामले में उनके पेरेंट्स ने सपोर्ट किया। साथ ही उन्होंने कहा था, हमारी खुशियां हमारे परिवार के लिए सबसे ज्यादा महत्व रखती है।'

कंगना के साथ विवाद से आए थे सुर्खियों में:
अपूर्व असरानी बॉलीवुड के जाने-माने लेखक हैं। उन्होंने 'अलीगढ़' और 'शाहिद' जैसी फिल्में लिखी हैं। बता दें कि 'अलीगढ़' की कहानी एक गे प्रोफेसर के जीवन पर आधारित थी। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया था। बता दें कि अपूर्व उस समय सुर्खियों आ गए थे, जब उनका अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ विवाद हुआ था। दोनों के बीच फिल्म 'सिमरन' की कहानी के क्रेडिट को लेकर दोनों में मनमुटाव हुआ था।

ये भी पढ़ें

शादी के सवाल पर भड़की दीपिका पादुकोण, पत्रकार को दिया यह जवाब
Published on:
10 Sept 2018 04:48 pm
Also Read
View All