बॉलीवुड

Prahaar Vs Nayyi Navelli Box Office 17 Oct: शनिवार को प्रहार पर भारी पड़ी यामी गौतम की ‘नई नवेली’, दो दिन में कितना हुआ कलेक्शन जानें

Box Office Collection 17 Oct: बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज हुई फिल्मों के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। यामी गौतम की 'नई नवेली' ने राजकुमार राव की 'प्रहार' को पछाड़ दिया है। आइये जानते हैं एक दिन पहले रिलीज हुई जेलर 2 ने कितना कलेक्शन किया है…
2 min read
• •
Oct 18, 2026
Yami gautam Nayyi Navelli beat rajkummar rao prahaar Box Office Collection 17 Oct
यामी गौतम की नई नवेली ने राजकुमार राव की प्रहार को पछाड़ा (Photo Source- imdb)

Prahaar Vs Nayyi Navelli Box Office Collection 17 Oct: सिनेमाघरों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस की जंग काफी दिलचस्प होती जा रही है। 16 अक्टूबर को राजकुमार राव की प्रहार और यामी गौतम की नई नवेली एक साथ रिलीज हुईं है। दोनों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में इनके दो दिनों के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि दर्शक किस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर से लेकर पीरियड ड्रामा और कोर्ट रूम ड्रामा तक, हर फिल्म अपनी-अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में जुटी है। आइए जानते हैं कि शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कितना कारोबार किया है।

यामी गौतम की 'नई नवेली' ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा

अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' सिनेमाघरों में दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। Sacnilk के आंकाड़ों के अनुसार, फिल्म नई नवेली ने अपने दूसरे दिन लगभग 5,945 शोज के जरिए 17 अक्टूबर दूसरे दिन शनिवार को 4 करोड़ रुपये की नेट कमाई अपने नाम की है।

इसके साथ ही नई नवेली का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 8.63 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, विदेशी बाजारों (Overseas) में भी फिल्म ठीकठाक बिजनेस कर रही है, जहां इसने दूसरे दिन 75 लाख रुपये बटोरे और वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इन सभी आंकड़ों को मिलाकर 'नई नवेली' ने दुनिया भर में कुल 10.13 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जो फिल्म के लिए एक पॉजिटिव शुरुआत मानी जा रही है।

'प्रहार' का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

राजकुमार राव की दमदार कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' भी सिनेमाघरों में जमी हुई है। फिल्म ने अपने दूसरे दिन करीब 3,908 शोज के माध्यम से 17 अक्टूबर दूसरे दिन शनिवार को 3.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 6.48 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में भी इस फिल्म ने दूसरे दिन 75 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 7.98 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकेंड के बचे हुए दिनों में इन सभी फिल्मों की कमाई में और अधिक उछाल आने की पूरी उम्मीद है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रणबाली ने बनाई दूसरे दिन पकड़ मजबूत

दूसरी तरफ, साउथ सिनेमा के स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुचर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म 'रणबाली' भी बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी। जहां फिल्म को जनता और क्रिटिक्स की मिली- जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं फिल्म धीरे-धीरे ही सही अपनी पकड़ मजबूत बना रही है। फिल्म ने शनिवार दूसरे दिन को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी छलांग लगाते हुए 6.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस शानदार कमाई के साथ फिल्म की कुल नेट इंडिया कमाई 15.81 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कमाई 18.49 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। शादी के बाद पर्दे पर इस लोकप्रिय जोड़ी की वापसी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Updated on:
18 Oct 2026 08:30 am
Published on:
18 Oct 2026 08:07 am