बॉलीवुड

ठंड को लेकर हनी सिंह ने की ऐसी ‘गंदी बात’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Yo Yo Honey Singh Delhi Concert Video: हनी सिंह ने अपने लाइव कॉन्सर्ट में दिल्ली की ठंड को लेकर बेहद शर्मनाक बयान दिया है। जिसके बाद हर कोई हैरान हो रहा है और सिंगर की जमकर आलोचना कर रहा है। लोग उनके संस्कारों पर भी सवाल उठा रहे हैं।

2 min read
Jan 15, 2026
हनी सिंह ने दिल्ली कॉन्सर्ट में दिया विवादित बयान

Honey Singh Controversial Statement: इंडस्ट्री के फेमस रैपर और बॉलीवुड के 'यो यो' हनी सिंह एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार वही अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि एक बेहद शर्मनाक बयान की वजह से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। हर कोई जनता है कि दिल्ली में ठंड जबरदस्त पड़ती है और लोग उसका लुफ्त भी उठाते हैं, लेकिन जब हनी सिंह दिल्ली पहुंचे थे तो उन्होंने ठंड को लेकर भी बेहद गंदा बयान दे दिया। एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मंच से उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर 'संस्कारों' और 'मर्यादा' पर सवाल- जवाब खड़े कर दिए।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss OTT: फेमस कंटेस्टेंट की अचानक बिगड़ी तबीयत, आया पैनिक अटैक, फैंस मांग रहे दुआ

दिल्ली की ठंड पर हनी सिंह ने दिया गंदा बयान (Yo Yo Honey Singh Controversial Statement In Live Concert)

हनी सिंह 14 जनवरी को नानकू और करुण के दिल्ली कॉन्सर्ट में पहुंचे थे और वहां उन्होंने सभी से दिल्ली की ठंड के बारे में बात की। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हनी सिंह ने अपने फैंस के सामने पूरी एनर्जी के साथ परफॉर्म किया और इसी दौरान उन्होंने दिल्ली की कड़ाके की ठंड का जिक्र करते हुए कहा, "दिल्ली में इतनी ठंड है कि ऐसे में कार में से…स करने में मजा आता है।"

हालांकि, भीड़ ने उस समय शोर मचाकर और हंसकर उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। हनी सिंह ने जिस बेबाकी और जिस लहजे में यह बात कही, वह कई लोगों को नागवार गुजरी है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर, जहां हर उम्र के लोग आपको सुन रहे हों, ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बेहद गलत है।

हनी सिंह का वीडियो देख भड़के लोग (Yo Yo Honey Singh Trolled)

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने हनी सिंह की जमकर धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "कामयाबी सिर पर चढ़ गई है, मंच की गरिमा भूल गए पाजी।" वहीं दूसरे ने लिखा, "ऐसे कलाकारों को युवा अपना रोल मॉडल मानते हैं, क्या यही सिखाएंगे आप?" लोगों का कहना है कि एंटरटेनमेंट के नाम पर इस तरह की 'अश्लीलता' को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

हनी सिंह का विवादों से रहा है पुराना नाता (Yo Yo Honey Singh Controversy)

यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह अपनी हरकतों या बयानों की वजह से विवादों में आए हों। इससे पहले भी वह अपने गानों के लिरिक्स, सिंगर बादशाह के साथ अनबन और अपनी शराब की लत को लेकर खबरों में रह चुके हैं। हनी सिंह खुद कई बार स्वीकार कर चुके हैं कि एक समय था जब वह नशे की बुरी लत और मानसिक बीमारियों (बाइपोलर डिसऑर्डर) से जूझ रहे थे।

ये भी पढ़ें

यश के साथ जिस लड़की ने दिए बोल्ड सीन उसने ट्रोलिंग के बाद उठाया ये बड़ा कदम, मची खलबली

Also Read
View All

अगली खबर