बॉलीवुड

Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह के नए गाने ने उड़ाया गर्दा, रिलीज होते ही बनाया रिकॉर्ड

Yo Yo Honey Singh New Song: रैपर हनी सिंह का क्रेज एक बार फिर लौट आया है। उनका नया गाना रिलीज होते ही गदर मचा रहा है।

2 min read
Jul 16, 2025
Honey Singh's New Songs (Image Source: Patrika)

Yo Yo Honey Singh New Song: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह अपने तलाक या गर्लफ्रेंड को लेकर नहीं बल्कि अपने नए गाने को लेकर छाए हुए हैं। हनी सिंह का गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस नए गाने में हनी सिंह वही पुराने वाले अंदाज में एक खूबसूरत मॉडल के साथ दिखाई देने वाले हैं। यह गाना टी-सीरीज के लेबल से रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड बना दिया है।

ये भी पढ़ें

फेमस सुपरस्टार रवि तेजा के पिता का निधन, परिवार में पसरा मातम

यो यो हनी सिंह के नए गाने का चला जादू (Yo Yo Honey Singh New Song)

यो यो हनी सिंह के नए गाने का नाम '6AM' रखा गया है। यह गाना सिंगर की पिछली एलबम 'ग्लोरी' का ही है। फैंस ने इस एलबम के लगभग सभी गानों को काफी ज्यादा पसंद किया है और अब जो गाना यूट्यूब पर आया है उसे भी इंटरनेट पर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 20 घंटे में इस गाने को 6 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।

नए गाने 6AM ने बनाया रिकॉर्ड (Yo Yo Honey Singh Song 6AM Create Record)

सोशल मीडिया पर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हनी सिंह फिर से वापस आ गए!” दूसरे ने लिखा, “पूरे एल्बम में से मेरा पसंदीदा! एक तरफ फुल ग्लोरी एल्बम है और दूसरी तरफ ये है।” तीसरे ने लिखा, “सब रहेंगे पेंडिंग में हनी पाजी ट्रेंडिंग में।” चौथे ने लिखा, “हनी पाजी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “51 सॉन्ग्स इन ग्लोरियस डेज़ एल्बम।”

लंबे अरसे बाद इंडस्ट्री में लौटे हैं हनी सिंह

बता दें, इस गाने के लिरिक्स लियो ग्रेवाल ने लिखे हैं। वीडियो की बात करें तो यो यो के साथ में आपको इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल हीरा सोहल काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं, हनी सिंह ने एक लंबे समय बाद भारतीय संगीत में वापसी की है। 2014-2015 में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था इसके बाद उन्होंने 2018 में "मक्खना" गाने के साथ वापसी की। अपने रैपर स्टार को देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हुए थे।

ये भी पढ़ें

Good News: सिद्धार्थ- कियारा के घर आई लक्ष्मी, शादी के 2 साल बाद बने पेरेंट्स 

Published on:
16 Jul 2025 10:54 am
Also Read
View All

अगली खबर