लंबे समय से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की बातें चल रही हैं। हालांकि दोनों ने इससे हमेशा इनकार किया। एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया, लेकिन वो कहते हैं न कि प्यार छुपता नहीं छुपाने से कुछ ऐसा ही हुआ इस कपल के साथ। आखिरकार दोनों का प्यार सबके सामने आ ही गया।
हाल ही में 2 जून को सोनाक्षी का बर्थडे था, जहीर ने एक्ट्रेस को बिलेटेड बर्थडे विश करते हुए उनके साथ एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट पर 'आई लव यू' लिखते हुए जहीर ने सोनाक्षी संग रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।
वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा फ्लाइट में स्नैक्स खाते हुए दिख रही हैं। जहीर ने एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे सोन्ज... मुझे ना मारने के लिए थैंक्यू। आई लव यू... आने वाले समय में हम ऐसे ही हंसते, खाते और खुशियां बिखेरते रहें।"
जहीर इकबाल की पोस्ट के बाद सोनाक्षी ने भी कमेंट किया और अपने दिल की बात लिखी। एक्ट्रेस ने लिखा, "थैंक्यू... लव यू... अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं।" जहीर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब प्यार बरसा रहे हैं।
दोनों का वीडियो देखकर आप उनके बीच की केमिस्ट्री और स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग का अंदाजा लगा सकते हैं। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं। फैंस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'शादी कब है?' वहीं एक दूसरे ने लिखा, 'आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।'
आपको बता दें दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें अक्सर आती रही हैं। हाल ही में जहीर इकबाल ने इससे पहले एक इंटरव्यू में अपने और सोनाक्षी सिन्हा के रिश्ते पर खुलकर बात की थी। जहीर इकबाल ने कहा था, 'ये खबरें कब से चली आ रही हैं। इस अफवाहों को अब इतना वक्त हो गया है कि अब मुझे जरा सी भी परवाह नहीं है। आपको यदि ऐसा लगता है तो लगे। अगर आपको ये सब कहने में खुशी मिलती है तो ठीक है। आपको इस बात से दुख है तो आपको अपनी मदद खुश करनी होगी। खुद को ये सब सोचने से रोकना होगा।'