बॉलीवुड

इस्लाम के लिए बॉलीवुड छोड़ने वालीं Zaira Wasim की फैन्स की अपील, कहा- ‘फैन पेज से मेरे फ़ोटो हटा लें’

एक्ट्रेस जायरा वसीम ( Zaira Wasim ) ने फैंस की अनोखी अपील फैंस से फोटो ना लगाने की अपील की
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 11:01 PM IST
Zaira Wasim Request Fans Not To Upload Photos
Zaira Wasim Request Fans Not To Upload Photos

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ( Aamir Khan ) संग फिल्म 'दंगल' ( Dangal ) से अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली जायरा वसीम ( Zaira Wasim ) इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। बावजूद इसके आज भी लोगों के दिलों में जायरा को लेकर प्यार देखने को मिल रहा है, लेकिन फैंस का प्यार भी अब जायरा को पसंद नहीं आ रहा है। हाल ही में जायरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फैंस से अजीबो-गरीब रिक्वेस्ट की है।

जायरा वसीम ने अपने पोस्ट में फैंस से उनके तस्वीर ना लगाने का अवेदन किया है। जी हां, जायरा ने अपना पोस्ट में लिखते हुए फैंस से अपील की है कि 'वह अपने फैंस से रिक्वेस्ट करती हैं कि वह उनके अकाउंट से उनकी लगाई गई तस्वीरों को हटा लें। साथ ही जितने भी उनके फैन पेज है उनसे भी वह सभी तस्वीरों को हटा लें।' वह आगे कहती हैं कि 'वह अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर रही हैं इसलिए उनके फैंस उनकी हेल्प करें।'

आपको बताते चलें कि फिल्म 'दंगल' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म है। फिल्म के हिट होने के बाद ही जायरा काफी फेमस हो गई थी, लेकिन इसके बाद जायरा ने जैसे ही इंडस्ट्री को छोड़ने की बात कही सभी काफी हैरान हो गए थे। उन्होंने कहा था कि वह खुद के काम से कोई खुश नहीं है। वह बेशक इंडस्ट्री में फिट हो रही हैं, लेकिन उन्हें ऐसा महसूस होता है कि वह वहां के लिए फिट नहीं है। उनका कहना था कि वह इस्लाम से दूर होती जा रही हैं। वह इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोच-समझकर यह फैसला लिया है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन