आपको यह बताते चले कि इंड्स्ट्री छोड़ने से पहले सना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Sana Khan Instagram ) पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी लाइफ के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हूं। वह सालों से इंडस्ट्री की लाइफ बीता रही थीं। जिसने उसे शोहरत, इज्जत, और काफी दौलत दी। जिसके वह सबका शुक्रिया अदा करती हैं। क्या इंसान को यह नहीं सोचना चाहिए कि मौत कभी भी आ सकती है और मौत के बाद वह क्या बनने वाला है? वह काफी लंबी समय से इसकी खोज कर रही है। सना खान का मानना है कि अल्लाह ने उन्हें यह जिंदगी इसलिए दी है कि वह मरने के बाद की दुनिया को बेहतर बना सके। इसलिए इंसान को दौलत-शोहरत को अपना मकसद नहीं बनना चाहिए।