8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय कुमार के 500 करोड़ के मानहानि नोटिस आया यूट्यूबर राशिद सिद्दीकी का जवाब, कहा- ‘कार्रवाही के लिए तैयार रहें’

यूट्यूबर राशिद सिद्दीकी ( Rashid Siddiqui ) ने अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) को दिया जवाब अभिनेता के खिलाफ कार्रवाही करने की कही बात सीएम आदित्य ठाकरे ( Aditya Thackeray ) और मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) का अपमान करने का भी लग चुका है आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 21 Nov 2020, 9:36 PM IST

YouTuber Rashid Siddiqui replies to Akshay Kumar

YouTuber Rashid Siddiqui replies to Akshay Kumar

नई दिल्ली। कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की मौत के मामले में उन पर झूठे आरोपों को लगाने वाले बिहार के एक यूट्यूबर राशिद सिद्दीकी ( Rashid Siddiquee ) पर मानहानि का आरोप लगाते हुए 500 करोड़ रूपए का हर्जाना मांगा था। वहीं अब यूट्यूबर का इस बात का रिएक्शन सामने आया है। राशिद ने अभिनेता द्वारा लगाए के आरोपों को पूरी तरह से खारिज़ किया है। यूट्यूबर ने दावा किया है कि उन्होंने जो भी वीडियो पोस्ट की है। उसमें किसी भी तरह की कोई गलत बात नहीं की गई है।

बीते दिन यानी कि शुक्रवार को राशिद ने अभिनेता को जवाब दिया। जिसमें उनके वकील जेपी जायसवाल ( JP Jayaswal ) ने कहा कि उनके क्लाइंट पर यह आरोप उनको बस परेशान करने के लिए लगाए गए हैं, लेकिन इसी के साथ ही भारतीय नागरिक के पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार भी है। उन्होंने यह भी कहा कि राशिद ने जो भी वीडियोज यूट्यूब पर अपलोड की है। उसमें किसी का भी कोई अपमान नहीं किया गया है। वीडियो में इस्तेमाल किया गया कंटेंट और चैनलों पर दिखाई दी खबरों पर ही आधारित है।

यह भी पढ़ें- Sana Khan ने मौलाना मुफ्ती अनस के साथ किया निकाह, धर्म के लिए छोड़ी थी इंडस्ट्री

यही नहीं राशिद सिद्दीकी ने अभिनेता पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें जानबूझ कर टारगेट कर रहे हैं। यदि अभिनेता अपना दिया हुआ मानहानि का नोटिस वापस नहीं लेते तो वह भी कानूनी कार्रवाही करेंगे। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि राशिद पर अक्षय कुमार का ही अपमान नहीं बल्कि महाराष्ट्र के सीएम आदित्य ठाकरे ( Aditya Thakray ) और मुंबई पुलिस का अपमान करने का भी आरोप लग चुका है। 3 नवंबर को ही राशिद ने मुंबई की स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी।