बॉलीवुड

आशा भोसले के निधन के 3 दिन बाद पोती जनाई ने शेयर किया जश्न मनाने का पुराना वीडियो, बोलीं- वो हमें ऐसे ही खुश देखना चाहेंगी

Zanai Bhosle Shares Asha Bhosle Video: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई पूरी तरह से टूट चुकी हैं। जनाई ने हाल ही में एक पोस्ट किया है जिसमें वो दादी आशा के साथ नजर आ रही हैं।
2 min read
Apr 15, 2026
Zanai Bhosle Shares Asha Bhosle Video
Zanai Bhosle Shares Asha Bhosle Video (सोर्स- @zanaibhosle)

Zanai Bhosle Shares Asha Bhosle Video: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 12 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। 52 साल की उम्र में सिंगर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान उनकी पोती जनाई भोसले को संभालना काफी मुश्किल हो रहा था। जनाई को कई हस्तियां गले लगाते हुए दिखीं। जनाई ने बीते दिन अपनी दादी के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया था। अब उन्होंने दादी आशा के साथ अपने एक पुराने वीडियो को साझा किया है जिसमें वो जश्न मनाते हुए नजर आ रही हैं।

आशा भोसले के साथ शेयर किया पुराना वीडियो (Zanai Bhosle Shares Asha Bhosle Video)

जनाई भोसले ने दादी आशा के साथ एक पुराना वीडियो साझा किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को पोस्ट किया जिसमें वो दादी आशा के साथ बालकनी में खड़ी हैं। इस दौरान वो और दादी आशा बहुत खुश नजर आ रही हैं। जनाई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- वो बस कुछ इसी तरह हमें जिंदगी का जश्न मनाते हुए देखना चाहेंगी।

जनाई और आशा के इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर गायिका के फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

जनाई का दादी आशा के लिए भावुक पोस्ट

एक दिन पहले यानी 14 अप्रैल को जनाई ने ऐसे ही दादी आशा के साथ एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था। जनाई ने पोस्ट करते हुए लिखा था- 'आज सुबह जब मैं उठी, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपने पार्टनर इन क्राइम, अपनी सबसे अच्छी दोस्त, अपने पूरे संसार को पूरा करने वाली इंसान और जन्म के समय मुझे पहली बार गोद में लेने वाली शख्सियत को खो दिया है।'

जनाई ने आगे लिखते हुए कहा, 'अब मैं क्या करूं? अब मैं सुबह उठकर किसे गले लगाऊंगी और किसके साथ चाय पियूंगी? जब मैं हर दिन घर लौटूंगी तो मेरा इंतजार कौन करेगा? और अब मैं अपने वो हल्के-फुल्के मज़ाक किसके साथ साझा करूंगी?'

जनाई का भावुक पोस्ट पढ़कर फैंस भी हुए इमोशनल

जनाई के इस भावुक पोस्ट को शेयर करने के बाद फैंस भी काफी भावुक नजर आए। जनाई ने आगे लिखा- 'ये तो सिर्फ कुछ बातें हैं जिन्हें याद करके मैं उन्हें महसूस कर सकती हूं। लेकिन आप सभी से, जिन्होंने मेरे साथ इस दुख को महसूस किया है, मैं यही कहना चाहती हूं कि वो जिंदगी और हंसी की असली पहचान थीं। इसलिए अगर उन्हें याद करना है, तो उसी अंदाज़ में याद कीजिए- जैसे वो जिंदगी को खुलकर जीती थीं।'

Updated on:
15 Apr 2026 06:22 pm
Published on:
15 Apr 2026 06:22 pm