बॉलीवुड

जरीन खान की मां अस्पताल में भर्ती, लोगों से की दुआ करने की अपील

Zareen Khan Mother Hospitalized: एक्ट्रेस जरीन खान बीमार हैं, उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस लोगों से दुआ करने की अपील की है।
2 min read
Oct 24, 2025
Zareen Khan Mother Hospitalized
जरीन खान की मां हॉस्पिटल में भर्ती (इमेज सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम)

Zareen Khan Mother Admitted hospital: मनोरंजन जगत से एक बड़ी अपडेट सामने आई है। एक्ट्रेस जरीन खान की मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने बताया की उनकी मां हॉस्पिटल में एडमिट हैं, साथ ही उन्होंने लोगों से मां के लिए दुआ करने की अपील की है।

अभिनेत्री ने पोस्ट में क्या लिखा?

'वीर' एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में लिखा, "मां हॉस्पिटल में भर्ती हैं। प्लीज उन्हें अपनी दुआओं में रखना।"

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में बताई ये बात। (फोटो सोर्स: zareenkhan/insta)

बता दें जरीन ने अपनी मां के हेल्थ अपडेट के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। हाल ही में, जरीन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने अपने पोस्ट पर गंदे कमेंट्स करने वाले नेटिजन्स को जमकर लताड़ा।

'हेट स्टोरी 3' एक्ट्रेस को क्लिप में यह कहते हुए सुना गया, "हेलो एवरीवन। क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है? जैसे ही मैं कुछ पोस्ट करती हूं, ऐसे कमेंट्स आने लगते हैं। कुछ लिखते हैं 'सर्विस अवेलेबल', 'लड़के आ गए', या यहां तक कि 'बॉयफ्रेंड चाहिए, घर पर अकेली हूं'।"

उन्होंने आगे कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या शेयर करती हूं; लोग गंदे कमेंट्स पोस्ट करने का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेते हैं। कुछ कमेंट्स इतने गंदे होते हैं कि शॉकिंग लगता है।"

जरीन ने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, "यह क्या चक्कर है…. कोई समझाओ प्लीज। क्या आप लोगों के साथ भी यह हो रहा है? मुझे कमेंट्स में बताओ।"

जरीन खान का फिल्मी सफर

जरीन का बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान स्टारर 'वीर' से हुआ। सलमान खान की नजरों में चढ़कर वे रातोंरात स्टार बनी थीं। उनकी तुलना कैटरीना कैफ से होने लगी थी। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई उतार-चढाव देखे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। चार साल तक बॉलीवुड इंडस्ट्री से रहीं। इसके बाद उन्होंने- 'हेट स्टोरी 3' (Hate Story 3) से 2015 में फिर से वापसी की।

Updated on:
25 Oct 2025 09:38 am
Published on:
24 Oct 2025 07:17 pm