बॉलीवुड

Javed Akhtar ने कहा- चरस और गांजा अब आम है और हर कॉलेज के बाहर मिलता है

हाल ही में जावेद अख्तर ने बताया कि अगर फरहान और जोया ड्रग्स लेते तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होती। जावेद ने कहा, मैं उन्हें ऐसा करने से मना करता। यह बिल्कुल भी सही नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2020, 6:49 AM IST
javed_akhtar.jpg
Javed Akhtar

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री सवालों के घेरे में है। एनसीबी के रडार पर कई सेलेब्स का नाम है। वहीं, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शुमार दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से एनसीबी ड्रग मामले में पूछताछ कर चुकी है। ऐसे में कई सेलेब्स हैं जो ड्रग्स को लेकर चाहते हैं कि पूरी सच्चाई सामने आए और बॉलीवुड से इसकी सफाई हो। वहीं, कुछ फिल्म इंडस्ट्री का बचाव कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं लेखक व गीतकार जावेद अख्तर।

मैं बेटी को ड्रग्स लेने से मना करता

जावेद अख्तर ने एक बार फिर ड्रग्स को लेकर अपनी बात कही है। हिंदुस्तान के मुताबिक, हाल ही में जावेद अख्तर ने बताया कि अगर फरहान और जोया ड्रग्स लेते तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होती। जावेद ने कहा, 'मैं उन्हें ऐसा करने से मना करता। यह बिल्कुल भी सही नहीं है। पहले मैं रोज शराब पीया करता था लेकिन साल 1991 के बाद मैंने शराब को हाथ नहीं लगाया। ऐसे में अगर मुझे पता चलता है कि मेरी बेटी जोया गांजा ले रही है तो मैं उसे मना करता। अगर वह मेरी बात को मानती तो ठीक है। लेकिन अगर वह नहीं मानती तो इसमें मैं क्या ही करता। वह अब बड़ी हो चुकी है। यही बातें मेरे बेटे फरहान पर भी लागू होती हैं।'

जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'चरस और गांजा अब आम है और हर कॉलेज के बाहर मिलता है। इसे ड्रग्स से जोड़कर देखना गलत होगा। मैंने ये कभी नहीं सुना कि किसी ने मरिजुआना स्मोक करने के बाद किसी का कत्ल किया हो।'

आज की जेनरेशन जिम्मेदार है

आपको बता दें कि इससे पहले जावेद अख्तर ड्रग्स और बॉलीवुड को लेकर अपनी बात कह चुके हैं। एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने ड्रग्स नेक्सस के बारे में एनसीबी की चल रही जांच के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी किसी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है। हालांकि मैं बहुत अनुशासित नौजवान नहीं था और मैं बहुत ड्रिंक करता था। मैं उन रिपोर्टों पर विश्वास नहीं करता, लेकिन उनकी (बॉलीवुड एक्टर्स) हेल्थ, उनकी काया, उनकी शारीरिक फिटनेस को दिखिए। ये लड़के और लड़कियां, पहले के स्टार्स की तरह नहीं हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर जुनूनी नहीं थे। लेकिन ये जेनरेशन है। ये दो से तीन घंटे जिम में बिताते हैं। क्या वे ड्रग एडिक्ट्स की तरह दिखते हैं? वे बेहद प्रोफेशनल और जिम्मेदार लोग हैं। आज, फिल्म उद्योग पहले की तुलना में बहुत अधिक अनुशासित और जिम्मेदार है।"

Published on: