बॉलीवुड

अभिनेत्री जीनत अमान ने दर्ज कराया रेप का मामला, बिजनेसमैन गिरफ्तार

अभिनेत्री जीनत अमान ने 2 माह पहले भी इस बिजनेसमैन अमन खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कराया था

2 min read
Mar 23, 2018
Zeenat Aman

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री जीनत अमान ने मुंबई के एक बिजनेसमैन केे खिलाफ रेप का आरोप दर्ज कराया है। जीनत ने यह मामला बीती शाम जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। जुहू पुलिस ने इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिजनेसमैन का नाम अमन खन्ना है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है अमन खन्ना मानसिक रूप से बीमार है। उसके खिलाफ बांगुर नगर में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाशी और अटपटी हरकतें करना उसकी आदत में शुमार है।

पहले भी दर्ज कराया था मामला:
बता दें कि अभिनेत्री जीनत अमान ने 2 माह पहले भी इस बिजनेसमैन अमन खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उस समय जीनत ने अमन पर उनका पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें

पापा अनिल की इस हरकत से सोनम होती है सबके सामने शर्मिंदा

पहले से एक दूसरे को जानते हैं दोनो:
अमन खन्ना रियल एस्टेट का कारोबार करने के साथ ही फिल्ममेकिंग में भी सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। किसी कारण से जीनत अमान ने अमन ने बात करना बंद कर दिया था। उसके बाद दोनों के बीच सबकुछ खत्म हो गया था।

दी थी धमकी:
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीनत द्वारा बात बंद करने के बाद भी वह उनको फोन करता था। यहां तक की उसने अभिनेत्री को धमकी भी दी थी कि अगर वह बात नहीं करेगी तो इसका परिणाम उसके बेटे को भुगतना पड़ सकता है। जीनत का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से वह उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा था।

सिक्योरिटी गार्ड के साथ की बदसलूकी:
अमन उर्फ सरफराज पर आरोप है कि वह जीनत अमान के घर में घुसा और सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी भी की। बता दें कि अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक 'वीडियो-स्टोरी' अपलोड कर बताया था कि उनके पीछे बैठे एक शख्स ने उन्हें छेड़ने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें

अजय देवगन को शूटिंग के पहले दिन ही ऐसे पता चल जाता है कि फिल्म फ्लॉप होगी या हिट
Published on:
23 Mar 2018 02:57 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!