सिंगर नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। नेहा आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार आवाज़ के लिए जानी जाती हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए नेहा ने अकेले ही नहीं बल्कि उनके घरवालों ने भी खूब मेहनत की हैं। नेहा एक गरीब घर से ताल्लुक रखती थीं। ऐसे में उनके पिता ने अपने बच्चों की परवरिश करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
नई दिल्ली। आजकल बॉलीवुड में सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज़ की धूम मची हुई है। एक के बाद एक नेहा के सुपरहिट सॉन्ग सुनने को मिल रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम तो बनाया ही है। साथ ही उन्हें खूब शोहरत भी पाई है। बेशक आज नेहा इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा बन गई हों, लेकिन एक वक्त था। जब उन्होंने अपनी जिंदगी में बेहद ही बुरे दिनों का सामना किया था। तो चलिए आज हम आपको नेहा की जिंदगी से जोड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाते हैं। जिन्हें सुन आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी।
नेहा कक्कड़ के पिता बेचते थे समोसे
गायिकी के साथ-साथ नेहा को कई रियलिटी शोज को भी होस्ट करते हुए देखा गया है। जिन्हें बताते हुए उनकी आंखे भी नम हो जाती थीं। एक ऐसा ही किस्सा नेहा ने बताया था कि जब वह छोटी थीं, तब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी। जिस स्कूल में उनकी बड़ी बहन सोनू पड़ती थीं। उसी स्कूल के बाहर उनके पिता समोसे की ठेला लगाते थे और उन्हें बेचते थे। इस किस्से सुनाते हुए नेहा की आंखें भर आईं थीं।
इंडियन आइडल में हो गई थीं रिजेक्ट
जब नेहा 11वीं कक्षा में पढ़ती थीं। तब वह साल 2006 में रियलिटी शो इंडियन आइडल 2 में गई थीं। जहां वह माता की चौकी में गाने वालीं नेहा 'इंडियन आइडल' के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन वह खिताब जीत नहीं पाईं थीं। इसके बाद नेहा ने सन् 2008 में खुद का एल्बम लॉन्च किया था। नेहा का पहला हिट सॉन्ग था 'सेकंड हैंड जवानी', लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता 'यारियां' फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से मिली।
पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग की शादी
नेहा जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बायफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह शादी कर ली है। रोहन भी एक सिंगर हैं। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिलता है। नेहा भी आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।