बॉलीवुड

RK Studio के LOGO के पीछे छिपी है ये अनसुनी कहानी, यहीं ये शुरू हुई थी राज कपूर की लवस्टोरी

आरके स्टूडियो न सिर्फ फिल्में बनाने बल्कि वहां की होली भी काफी फेमस थी।

3 min read
Aug 28, 2018
rk studio

भारतीय सिनेमा जगत के पहले शो मैन कहे जाने वाले राजकपूर के 70 साल पुराने आर के स्टूडियो को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि राजकपूर के आइकॉनिक RK Studio को अब उनके बेटों ने बेचने का फैसला कर लिया है। कुछ महीनों बाद RK Studio बस एक सुनहरी याद बनकर रह जाएगा। सूत्रों की मानें तो ये खबर पूरी तरह से सच है। कुछ सालों पहले भी ऐसी ही खबरें सामने आई थी। लेकिन उस वक्त ऐसा होने से रोक लिया गया था। इसको बेचने के पीछे की सबसे बड़ी वजह जो सामने आ रहा वो है इसका हर साल रेनोवेट में होने वाल खर्च। साथ ही परिवार में जायदाद को लेकर कानूनी झगड़ों से बचने के लिए भी ये फैैसला किया गया है। RK Studio न सिर्फ फिल्में बनाने के लिए ही जाना जाता है बल्कि इसमें कई और सुनहरी यादें जुड़ी हैं। यहीं से शुरू हुआ था राजकपूर और नरगिस की प्रेम कहानी। ऐसी ही कई और बातों के लिए जाना है ये। तो आइए जानते हैं उनके बारे में...

RK Studio में बनी पहली रही फ्लॉप:
बॉलीवुड एक्टर राज कपूर ने 70 साल पहले 1948 में आरके स्टूडियो की नींव रखी थी। इसके बैनर तले बनाई गई पहली फिल्म 'आग' फ्लॉप रही थी। लेकिन दूसरी फिल्म 'बरसात' सुपरहिट रही थी। स्टूडियो का लोगो 'बरसात' में राज कपूर और नर्गिस के पोज से प्रेरित है, जो बरसात के पोस्टर्स पर भी नजर आया था। इस पोज में नर्गिस राज कपूर की बाहों में झूलती नजर आ रही हैं। इसमें कई क्लासिक फिल्में बनी हैं।

यहां से शुरू हुई थी नरगिस और राज कपूर की प्रेम कहानी:
RK Studio बैनर तले बनी दूसरी फिल्म थी 'बरसात'। इसी फिल्म के दौरान राज कपूर और नरगिस एक दूसरे के करीब आए थे। यहीं से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी। उनकी पहली फिल्म 'बरसात' सुपरहिट रही थी। कहा जाता है कि जिस वक्त नरगिस और राज कपूर अलग हुए थे। उसके बाद उस कमरे को कभी नहीं खोला गया जहां पर नरगिस तैयार होती थीं। नरगिस के जाने के बाद राज कपूर घंटों खुद को बाथरूम में बंद कर के रोते थे।

एक वक्त ऐसा भी आया था जब...
राज कपूर ने अपने कॅरियर में कई कामयाब फिल्में दी हैं, मगर एक वक़्त ऐसा भी आया, जब उन्हें आरके स्टूडियो गिरवी रखना पड़ा। बता दें कि राज कपूर ने जब फिल्म 'मेरा नाम जोकर' बनाई थी तब उनको लगा था कि ये फिल्म सुपरहिट रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने काफी पैसा खर्च किया था। जिसकी वजह से उन्हें स्टूडिशो को गिरवी रखना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने ऋषि कपूर को लांच करने के लिए बनाई बॉबी की अपार सफलता से राज कपूर ने आरके स्टूडियो का कर्ज चुकाया था।

मशहूर थी आरके स्टूडियो की होली:
आरके स्टूडियो न सिर्फ फिल्में बनाने बल्कि वहां की होली भी काफी फेमस थी। होली का त्योहार स्टूडियो में जोर-शोर से मनाया जाता था। बड़े-बड़े हौजों में रंग भरा रहता था और संगीत की महफिल सजती थी। राज कपूर खुद रंग से सराबोर होकर ढोलक हारमोनियम पर होली के गीत गाते थे। यहां होली के साथ गणेश चतुर्थी भी धूमधाम से मनाई जाती है।

#RishiKapoor & #TaapseePannu Attend Success Party of #Mulk

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

ये भी पढ़ें

यादों के पन्नों में सिमटकर रह जाएगी राजकपूर की ये देन, ऐसा रहा आरके स्टूडियो का सफर

Published on:
28 Aug 2018 03:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर