
बदायूं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अपराधियों के एनकाउंटर का दौर जारी है। सुबह चार बजे हुई मुठभेड़ के दौरान 25 हज़ार के इनामी प्रेमपाल और दो और बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा, जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में कामयाब रहे है। इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। थाना उघैती के नरैनी के जंगल में हुई इस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने भी पुलिस पर फायरिंग की।
यह भी पढ़ें- जीजा की हरकतों से परेशान छात्रा पहुंची पुलिस के पास
क्या है मामला
बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बदमाश आतंक मचाये हुए थे। जिसकी घेराबंदी में लगातार पुलिस लगी हुई थी। थाना पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली थी की नरैनी के जंगल में बदमाश हैं। पुलिस ने सुबह चार बजे बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस और बदमाशों के बीच में फायरिंग होने लगी। जिसमें दो पुलिसकर्मी राकेश और पुलकित घायल हुए जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने 25 हजार के इनामी प्रेमपाल को पकड़ लिया उसके दो अन्य साथी हरिकृष्ण मुरादाबाद के बिलारी और टिंकू रुदायन का रहने वाला है। हरिकृष्ण हिस्ट्रीशीटर है उस पर मुरादाबाद में करीब 20 मुक़दमे चल रहे हैं।
25000 का इनामी दबोचा
वहीं उघैती थाना क्षेत्र में 31 जुलाई को भी पुलिस और बदमाशोंं में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस और बदमाशों में दोनों तरफ से चली गोलीबारी में 25000 का इनामी अबरार बदमाश पुलिस ने धरदबोचा। जबकि उसका साथी प्रेमपाल अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान उघैती के थाना अध्यक्ष के भी बदमाशों ने गोली मारी। 31 जुलाई को पकड़ा गया बदमाश अबरार थाना फैजगंज बहेटा का रहने वाला था। इस पर आधा दर्जन से अधिक लूट, हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। वहींं इसी का साथी प्रेमपाल है इस पर भी लूट, हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।