25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Hathras / जीजा की हरकतों से परेशान छात्रा पहुंची पुलिस के पास

जीजा की हरकतों से परेशान छात्रा पहुंची पुलिस के पास

जीजा ने ***** को शारीरिक संबंध न बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 5 Aug 2018, 9:09 PM IST

Crime

जीजा की हरकतों से परेशान छात्रा पहुंची पुलिस के पास

हाथरस। एक पति अपनी पत्नी को छोड़ने के बाद अपनी साली को अपने शिकंजे में लेना चाहता है। आये दिन वह साली को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजता है। इतना ही नहीं उसने साली को शारीरिक संबंध न बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। अब युवती ने जीजा के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है।

क्या है मामला

अदरअसल शहर के एक मोहल्ला की एक छात्रा एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा अपने घर से स्कूल पढ़ने के लिए आती है, आरोप है कि कभी उसका जीजा और उसकी जीजा का भाई रास्ते में रोक लेते हैं। अश्लील इशारे करते हैं। जीजा संबंध बनाने की धमकी देता है अन्यथा उसे जान से मारने की धमकी देता है। छात्रा ने जब इसकी शिकायत अपने माता पिता से की तो उसने परिजनों के साथ गाली गलौज कर दी। छात्रा अपने परिजनों के साथ एसपी से मिली तो एसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

मोबाइल व्हाट्सएस पर भेजता है अश्लील मैसेज

छात्रा का कहना है कि उसके जीजा ने अपने मोबाइल से उसके व्हाट्सएस पर अश्लील मैसेज भेजे हैं। छात्रा ने अपने माता पिता को इस हरकत के बारे में बताया तो उन्होंने आपित्त जतायी तो उनके साथ भी गाली गलौज की।

एसपी ने दिए मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के आदेश

जीजा की हरकतों से परेशान छात्रा को लेकर उसके माता पिता एसपी के पास पहुंचे। एसपी ने तुरन्त प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश कर दिए हैं। इसे लेकर पुलिस ने सनी, मनोज, सनी की मां और उसके पिता के खिलाफ हाथरस गेट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर योगेश सिरोही का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी।