बदायूं

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को पीट-पीटकर मार डाला

आईजी ने बदायूं एसएसपी को जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

2 min read
Oct 16, 2018
murder
छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को पीट-पीटकर मार डाला

बदायूं।बदायूं में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां पर कुछ दबंगों ने छात्रा को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मामला बिल्सी के पहाड़पुर गांव का है जहां पर दो पक्षों में मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दबंगों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी और छात्रा के बाल पकड़ कर उसके सिर को दीवार से दे मारा जिससे छात्रा बुरी तरह से जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए बदायूं के अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रैफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के भाई ने मंगलवार को इस मामले की शिकायत आईजी डीके ठाकुर से की।आईजी ने बदायूं एसएसपी को जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं तो परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियो से मिल गई है।

दीवार पर मार दिया सिर

बिल्सी के पहाड़पुर गांव के रहने वाले राहुल ने आईजी को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया है कि बिल्सी का रहने वाले प्रदीप ने उसकी बहन ऋतु के साथ छेड़छाड़ की जब ऋतू ने इसका विरोध किया तो प्रदीप ने उसके साथ मारपीट कर दी। इन दौरान प्रदीप के अन्य साथी कुलभूषण, सतीश, मनोज, राजीव, अनेकपाल और धर्मवीर भी आ गए और इन सभी ने मिलकर उसकी बहन की लाठी डंडों से पिटाई कर दी और उसका सिर दीवार में मार दिया। राहुल का कहना है कि पहले वो अपनी बहन को बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उसके बाद हालत गंभीर होने पर बरेली जिला अस्पताल लाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राहुल का आरोप है कि जब उसने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने भी सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया और हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

आईजी ने दिए जांच के आदेश

वही इस मामले में आईजी डीके ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच के लिए बदायूं के एसएसपी को कहा गया है उन्होंने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
16 Oct 2018 04:50 pm