
प्रेम प्रसंग के कारण प्रेमी के ताऊ की हत्या
बरेली। देवरनिया में प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पर हमला बोल दिया। धारदार हथियारों से लैस लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर हमला कर दिया। बीच बचाव को आए लड़के के 65 वर्षीय ताऊ की धारदार हथियार से हत्या कर दी। लड़के के घर वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़की का पिता फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गाँव में हड़कंप मचा हुआ है।
गांव आया हुआ था प्रेमी
देवरनिया थाना क्षेत्र के दमखोदा गाँव का रहने वाला रिज़वान दिल्ली में नौकरी करता है और उसका गाँव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिजवान जब भी गाँव आता था तो वो अपनी प्रेमिका से चोरी छिपे मिला करता था। धीरे धीरे दोनो के प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे गांव में फैल गई। रिजवान के परिवार में मौत होने की वजह से वो गाँव आया हुआ था। मौका पाकर लड़की घर से निकलकर सीधे लड़के के पास पहुंची। जिसके बाद दोनों भागने की फिराक में थे कि उससे पहले ही लड़की के पिता और भाई मौके पर पहुंच गए। गांव में आपसी बातचीत के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया। लेकिन लड़की के घर वालो ने लड़के को मारने की ठान ली
घर पर किया हमला
लड़की के परिजनों ने लड़के को सबक सिखाने के लिए लड़के के घर पर हमला कर दिया। लड़की के पिता सगीर अहमद और भाइयों फिरोज व रिजवान ने धारदार हथियारों से लड़के पर हमला कर दिया जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। लड़के के ताऊ कबीर अहमद ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उन तीनों ने बुजुर्ग कबीर की निर्मम हत्या कर दी। इसी बीच लड़के के भाई ने 100 नम्बर पर पुलिस को फोन कर दिया।
दोनों भाई गिरफ्तार
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से लड़की के दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देवरनिया थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बताया कि इस मामले में लड़की के पिता और दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की के भाई फिरोज और रिजवान को पकड़ लिया गया लड़की का पिता फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
14 Oct 2018 09:43 pm
Published on:
14 Oct 2018 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
