5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं के जाने माने कारोबारी की पत्नी की बदमाशों ने घर में घुसकर की बेरहमी से हत्या

घटना के समय उनके पति दुकान पर थे जबकि बेटे व बहू रिश्तेदारी में गए हुए थे।

2 min read
Google source verification
murder

murder

बदायूं। जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शहर के जाने माने रेडीमेड कारोबारी उमेश जनरल स्टोर के मालिक की 65 वर्षीय पत्नी की बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पॉश इलाके विवेक विहार में हुई है। घटना के बाद सदर भाजपा विधायक महेश गुप्ता और चेयरमैन दीपमाला सहित शहर के तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए। वारदात के बाद से व्यापारियों में काफी आक्रोश है।

बदायूं शहर के बड़े बाजार में उमेश जनरल स्टोर नाम से रेडीमेड की जानी मानी दुकान है। दुकान स्वामी अपने परिवार के साथ शहर के स्टेशन रोड स्थित विवेक विहार कॉलोनी में रहते हैं। घटना के दौरान दुकान स्वामी व उनके पति उमेश दुकान पर थे जबकि उनका बेटा और पुत्रवधू रिश्तेदारी में गए हुए थे। बताया जा रहा है कि लूटपाट के उद्देश्य से बदमाश घर में घुसे थे। जब व्यापारी की पत्नी ने विरोध किया तो उन पर बदमाशों ने हमला कर दिया। वृद्ध महिला को भारी और धारदार हथियारों से मारा। उनका खून रसोई से बरामदे तक मिला। करीब 5.30 बजे जब नौकरानी आई तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद पूरी घटना उमेश को बताई। इसके बाद आनन फानन में उमेश मौके पर पहुंचे और देखा कि स्टोर का लॉक टूटा हुआ था और बक्से खुले थे। घायल पत्नी को लेकर वे बरेली के लिए निकले लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस, सीओ सिटी सहित एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में एसएसपी बदायूं अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। किन परिस्थितियों में ये किया गया है। उन्होंने बताया कि घरवालों ने अभी लूट की कोई बात नहीं बताई है। जल्दी घटना का खुलासा किया जायेगा।