बदायूं

तूफान ने मचा रखी है दहशत, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश​

मौसम अलर्ट : बदायूं में जिलाधिकारी ने दिए आदेश, मौसम विभाग की आंधी, तूफान, बारिश की आशंका
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 4:01 PM IST
weather

बदायूं। उत्तर भारत में आठ मई को भयंकर तूफान की चेतावनी है। इस चेतावनी से सभी चौकन्ने हैं। बदायूं में जिलाधिकारी ने कक्षा एक से बारहवी तक के स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। वहीं सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के लिए जिलाधिकारी ने बीएसए और डीआईओएस को सख्त हिदायत दी है कि कड़ाई से पालन कराया जाए। कोई भी स्कूल खुला मिला तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

एसडीएम, डॉक्टर, लेखपाल को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में बीती रात आई आंधी के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। आठ मई को भयंकर आंधी तूफान की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी बदायूं दिनेश कुमार सिंह ने जिले के सभी 1 से 12वीं क्लास तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। आंधी तूफान और बारिश की आशंका के चलते सभी एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल पूर्ण रूप से सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। सीएमओ और सभी अस्पतालों में सभी डॉक्टरों को अलर्ट रहने के आदेश भी दिए हैं। आगरा में आए दो मई के तूफान ने सबसे अधिक तबाही मचाई थी। इस तूफान में 50 मौत हुईं थी। जिला प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसलिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Published on: