1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: दुकानदार को ये अकड़ दिखाना दरोगा को पड़ गया भारी, एसएसपी ने पल भर में होश लगा दिए ठिकाने

थाना खैरगढ में तैनात है दारोगा, शराब के नशे में बताया जा रहा है दारोगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 May 2018, 4:37 PM IST

Sub inspector

Sub inspector

फिरोजाबाद। नशे में धुत एक दारोगा को दुकानदार को गाली देना व जान से मारने की धमकी देना भारी पड गया। एसएसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया। दारोगा ने दुकानदार की दुकान पर आकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं उसे दुकान से उठा लेने की धमकी भी दी। दारोगा की इस पूरी बातें वीडियो में कैद हो गई। एसएसपी के सामने पूरा वीडियो आने पर उन्होंने दारोगा को निलंबित कर दिया। एसएसपी की इस कार्रवाई को लेकर लोगों में हर्ष है।

दुकानदार को दी थी गालियां
थाना खैरगढ में तैनात दारोगा नीरज टाकिया शराब के नशे में था। वह पान, बीडी, सिगरेट की दुकान चलाने वाले संजय राघव की दुकान पर पहुंचा। जहां उसने पहुंचते ही दुकानदार को गाली देना शुरू कर दिया। दुकानदार ने उसे गाली देने से इंकार कर दिया। पहले तो काफी देर तक दुकानदार उसे दुकान न खोलने की धमकी देता रहा। उसके बाद उसने जब कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया तो वह गाली गलौज करने लगा। इस दौरान लोगों की भीड दुकान पर जमा हो गई तो उसने लोगों को गाली देकर वहां से भगा दिया।

तेरी मेरी दोस्ती खत्म
सिविल ड्रेस में दुकान पर पहुंचे दारोगा ने दुकानदार को जमकर खरी खोटी सुनाई। दुकानदार ने भी उसका विरोध किया। इस पर दारोगा कई बार लडाई करने पर उतारू हो गया। इस दौरान दारोगा हमारी तुम्हारी दोस्ती खत्म करने की बात कहते हुए वहां से चला गया। इस पूरे मामले की किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एसएसपी राहुल यादुवेन्दु के सामने वीडियो आते ही उन्होंने दारोगा को निलंबित कर दिया। एससपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - प्रेमी ने ली महिला के पति की जान, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान