1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी ने ली महिला के पति की जान, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

महिला के प्रेमी ने उसके पति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 May 2018, 4:25 PM IST

Bareilly news

Bareilly news

बरेली। भुता में महिला के प्रेमी ने उसके पति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - एसएसपी के इस कदम से नहीं बिगड़ेगा इस संवेदनशील जिले का माहौल

सोते समय हुई हत्या
क्योलड़िया के बसई केशवपुर गांव के रहने वाले भगवान दास की शादी 11 साल पहले भुता इलाके के अहरौला गांव की पुष्पा से हुई थी। भगवान दास गाजियाबाद में नौकरी करता था। इस बीच पुष्पा के प्रेम सम्बन्ध पीलीभीत के विशपाल से हो गए और वो उसके साथ चली गई और करीब सात माह तक वो विशपाल के साथ ही रही। 15 दिन पहले पुष्पा वापस अपने पति भगवान दास के पास आ गई और भगवान दास उसे लेकर भुता थाने के पीछे किराए के मकान में रहने लगा। बीती रात विशपाल भगवानदास के घर आया और उसने भगवानदास पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने भगवानदास को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रस्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं भगवानदास के परिवार वाले उसकी हत्या के लिए उसकी पत्नी को भी जिम्मेदार मान रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि भगवानदास पर हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी और भगवानदास को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश