बदायूं

बस में हथियार लेकर यात्रा करना पड़ा भारी, अचानक ट्रिगर दबने से चली गोली, एक की मौत

यात्री के हाथ से छूट कर बंदूक नीचे गिर गई, इस दौरान बंदूक का अपने आप ट्रिगर दब गया और गोली चल गई।  

2 min read
Apr 18, 2018

बदायूं। चलती हुई रोडवेज बस में बड़ा हादसा हो गया। आज (बुधवार) दिल्ली से बदायूं आ रही रोडवेज़ बस में सवार कर रहे यात्री के हाथ से छूट कर बंदूक नीचे गिर गई, इस दौरान बंदूक का अपने आप ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। इस दौरान बस में सवार एक युवक को गोली लग गई जिसकी बस में मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना नौशेरा की है।

यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन में मंदिर का पुजारी बनने के लिए चुकानी होती है कीमत, जानिए प्रक्रिया

ये भी पढ़ें

व्यवसायी वासुदेव की मौत का कारण जान सोना पहनना छोड़ देंगे आप, चौंकाने वाली है ये खबर

बंदूक हाथ से छूटते ही दब गया ट्रिगर

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नौशेरा के पास रोडवेज बस दिल्ली से बदायूं की तरफ आ रही थी। बस में दिल्ली से सवार राजीव नाम का युवक अपने ग्रह जनपद फर्रुखाबाद जा रहा था। रास्ते में सहसवान कस्बे से गजेंद्रपाल नाम का व्यक्ति अपनी बंदूक के साथ सवार हो गया। गजेंद्र की लोडिड बंदूक अचानक गिर गई। बंदूक गिरने से गोली चल गई जो सीधे राजीव के पैर में लगती हुई उसके गले में जा लगी। बस चालक जैसे ही गोली लगने का मामला समझा वो जिला अस्पताल लेकर आया। राजीव को अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई।

बंदूक स्वामी गिरफ्तार

बस चालक ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तब तक राजीव की मौत हो चुकी थी। वहीं इस घटना में एसपी सिटी कहना है मृतक के परिजन जैसी तहरीर देंगे उसी आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई किया जाएगा। पुलिस ने बंदूक स्वामी गजेंद्र को पकड़ लिया है और बस को भी थाने ले आई है।


शादी में शामिल होने जा रहा था

मृतक के परिजनों ने बताया कि राजीव चौहान नोएडा में नौकरी करते था और अपने फर्रुखाबाद स्थित गांव जा रहा था जहां से उन्हें अपने परिवार के साथ शादी में जाना था। इस हादसे के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है।

ये भी पढ़ें

वासुदेव मर्डर मामला : हत्याकांड में लॉरेंस की भूमिका साबित करने में पुलिस को आ रही ये समस्या
Published on:
18 Apr 2018 04:32 pm
Also Read
View All