पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पार्टी देने वालों में भाजपा नेता भी शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक वजीरगंज के मैनेजर अरुण कुमार का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि बदायूँ जिले के वज़ीरगंज की पीएनबी शाखा के मैनेजर ने कस्बे के ही दो व्यापारियो का नियमविरुद्ध जाकर बड़ा लोन पास किया था। इसके बाद दोनों व्यापारियों ने बैंक मैनेजर को शराब और शवाब की पार्टी दी थी। इसी पार्टी का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पार्टी देने वालों में भारतीय जनता पार्टी का एक स्थानीय नेता भी शामिल है।
यह भी पढ़ें
पार्टी का वीडियो वायरल
बदायूँ के वज़ीरगंज कस्बे के बैंक मैनेजर अरुण कुमार ने कस्बे के ही स्थानीय व्यापारियों का नियमविरुद्ध जाकर ऋण पास किया था। इसकी खुशी में व्यापारियों द्वारा बैंक मैनेजर को पार्टी दी गयी थी, जिसमें लड़कियों के साथ शराब के जाम भी छलकाए गए। पार्टी में मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही बैंक मैनेजर चर्चा में आ गया। मामला बैंक के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ गया। मामले के तूल पकड़ने पर बैंक मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एसपी सिंह ने बताया कि वायरल हो रहे इस वीडियो के मामले में बदायूँ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें