
सांसद धर्मेंद्र यादव के मुरीद हुए योगी के तीन विधायक, बदायूं में हुआ कुछ ऐसा
बदायूं। भाजपा के तीन विधायक और एक एमएलसी ने योगी आदित्यनाथ को विकास कार्य के लिए पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों का हवाला दिया। ये पत्र वायरल हो गया और अब उसी पत्र की खबरों को पोस्टर के माध्यम से बदायूं में चस्पा किया गया है। भाजपा के तीन विधायक इन दिनों सुर्खियों में हैं। लेकिन, सरकार की किरकिरी हो रही है। विकास के लिए धर्मेंद्र यादव की सीख भाजपाईयों के गले नहीं उतर रही है। भाजपाईयों का कहना है कि इस खबर को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। भाजपा सरकार बदायूं में सबसे अधिक विकास कार्य कराएंगी।
सपा द्वारा लगाए गए पोस्टर बने चर्चा का विषय
पिछले दिनों भाजपा के तीन विधायकों और एक एमएलसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए पत्र में सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव की तारीफ की थी। पत्र में कहा गया था कि अगर 2019 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करनी है तो सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से अधिक विकास कार्य कराने होंगे, जो भाजपा अभी तक नहीं करा पा रही है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लोगों के बीच गए और विकास न होने पर उन्होंने बीजेपी विधायकों द्वारा उठाई आवाज को जनता के बीच रखा और भाजपा की टांग खिंचाई का दौर शुरू हो गया।
इन विधायकों ने लिखा पत्र
बीजेपी के शहर विधायक महेश गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था, जिस पर दातागंज विधायक, बिल्सी से आरके शर्मा और एमएलसी जयपाल सिंह ने सहमति दी। उन्होंने लिखा कि अगर 2019 का चुनाव जीतना है तो सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव से जादा काम कराने होंगे। इस पत्र में सपा सांसद की तारीफ करते हुए कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री के भाई की यहां पर गहरी आस्था है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, फोरलेन हाईवे, ओवरब्रिज और कई इंटर कॉलेज बनवाए हैं। जबकि भाजपा के पांच विधायक हैं। हम इनसे ज्यादा विकास कराएंगे तो 2019 का चुनाव तभी जीत सकते है। उसी पत्र को आधार बनाकर समाजवादी पार्टी के छात्र नेता हिर्देश यादव ने पोस्टर बनाकर शहर में लगवा दिए है, जो चर्चा का विषय बने हुए हें।
पालिका अध्यक्ष बोलीं तोड़मरोड़कर पेश किए
शहर में पोस्टर लगाने के बाद बदायूं सदर नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल का कहना है कि पूर्व सरकार ने जो काम सपा सरकार ने कराएं उससे अधिक भाजपा कराएगी। मगर इस घटना को तोड़मरोड़ के पेश किया गया। मगर उसके बाद अब इस तरह से पोस्टर लगाए जा रहे है यह अच्छा नहीं है। शहर में किसी तरह के पोस्टर लगे होंगे, उनको नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता और राज्यमंत्री बीएल वर्मा का कहना है कि उस लेटर का उद्देश्य क्षेत्र के लिए ज्यादा से ज्याद पैसा लाना था। हो सकता है कोई त्रुटि हो गई हो लेकिन, जो काम सपा सरकार नहीं करा पाई, हम उसे करा रहे है।
Published on:
18 May 2018 12:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
