
Six Women died in Road Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल हैं। सड़क हादसे (Road Accident) में जान गंवाने वाली 4 महिलाओं का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। शादी समारोह के बीच हुई इन महिलाओं की मौत ने उनके परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। सभी महिलाएं शादी समारोह की खुशियों में शामिल होने के लिए आ रही थीं, लेकिन रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया।
बदायूं के मुरावन नगला गांव में गुरुवार को 4 महिलाओं की एक साथ चिता जलाई गई। नम आंखे, सिसकियां की दबी सी आवाज और सन्नाटे को चीरती हुई खामोसी ने पूरे गांव को रुला दिया। एक साथ जल रही 4 चिताओं का मंजर देखकर अपने-पराए सभी की आंखे नम हो गईं। जिस घर में एक दिन पहले शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां आज एक साथ 4 महिलाओं के शव रखे थे।
सड़क हादसे ने सिर्फ एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरें गांव की आंखे नम कर दीं। भीषण हादसे ने पल भर में पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। मरने वालों के परिजनों का रोकर बुला हाल है। एक साथ जल रही 4 चिताओं को देखकर ग्रामीणों की भी आंखे भर आईं। ग्रामीणों ने कहा- ऐसा दर्दनाक मंजर उन्होंने पहली बार देखा है। हादसे में जान गंवाने वाली चारों महिलाएं कछला गंगाघाट पर पंचतत्व में विलीन हो गईं।
बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत हो गई थी और 3 लोग घायल हुए थे। यह सभी महिलाएं शादी का शगुन देने के लिए मायके जा रही थीं। हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने यात्रियों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद महिलाएं ई-रिक्शा से छिटककर करीब 10 फीट दूर जा गिरीं।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने 6 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दो महिलाएं नारायणी और रेवती का अंतिम संस्कार बीते दिन ही कर दिया गया था। मृतक 4 महिलाओं का अंतिम संस्कार आज किया गया है। इन 4 महिलाओं के शव रिश्तेदारों के इंतजार में रात भर गांव में रखे रहे।